दुल्हन बनने के बाद पहली बार घर से बाहर निकलेंगी Alia Bhatt, राजस्थान के जैसलमेर में करेंगी शूटिंग

बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। 14 अप्रैल को दोनों सितारों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में एक दूसरे के साथ शादी कर ली।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt
Ranbir Kapoor Alia Bhatt 
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।
  • 14 अप्रैल को दोनों सितारों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में एक दूसरे के साथ शादी कर ली।
  • अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने अपने काम पर लौट चुके हैं।

Alia Bhatt to fly to Jaisalmer for her upcoming film: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। 14 अप्रैल को दोनों सितारों ने एक प्राइवेट  सेरेमनी में एक दूसरे के साथ शादी कर ली। आलिया रणबीर को काफी समय से डेट कर रही थीं और फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार था। शादी के बाद दोनों अपने घर यानी वास्तु अपार्टमेंट से बाहर आए और मीडिया को पोज दिए। कई दिनों तक उनकी शादी की तस्वीरें छाई रहीं।

अब खबर है कि ई दुल्हन आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अब अपने काम पर लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दुल्हन बनने के बाद आलिया पहली बार घर से बाहर निकलेंगी और राजस्थान के जैसलमेर में शूटिंग करेंगी। ‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के अनुसार, आलिया धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग के लिए जैसलमेर के लिए उड़ान भरेंगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और यह फरवरी 2023 में रिलीज होने वाली है। 

Also Read: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के हनीमून प्लान का हुआ खुलासा

काम पर लौटे रणबीर कपूर

केवल आलिया ही शादी के तुरंत बाद काम पर नहीं लौट रही हैं, बल्कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने भी अपने प्रोजेक्ट्स पर काम करना शुरू कर दिया है। बीते दिन रणबीर कपूर को टी-सीरीज के ऑफिस में देखा गया। रिपोर्ट का कहना है कि रणबीर एक लुक टेस्ट देने वहां गए थे। रणबीर इसी महीने हिमाचल प्रदेश में ‘एनिमल’ के पहले शेड्यूल पर काम करेंगे। वहीं वह अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) में पत्नी आलिया भट्ट के साथ भी दिखाई देंगे। 

इस खूबसूरत लोकेशन पर जाएगा कपल

एक रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साउथ अफ्रीका को अपना हनीमून डेस्टिनेशन बनाने का फैसला किया है। एक सूत्र ने बताया, 'रणबीर और आलिया ने साउथ अफ्रीका में हनीमून का फैसला किया है। विदेश में नया साल 2022 मनाने के बाद, कपल ने फिर से अफ्रीका में एक सफारी लेने की योजना बनाई है।' जैसा कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दक्षिण अफ्रीका से बेहद प्यार करते हैं और हमने उन्हें अक्सर रेनबो नेशन की सैर करते देखा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर