सबसे ज्‍यादा प्रशंसा पाने वाले बॉलीवुड एक्‍टर बने अमिताभ बच्‍चन, महिलाओं में दीपिका ने बनाई जगह

बॉलीवुड
Updated Jul 19, 2019 | 11:02 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

दुनिया भर में अपने कार्यों के चलते प्रशंसा पाने वाले शख्सियतों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में राजनीतिक जगत से लेकर स‍िनेमा और खेल जगत के लोग भी शामिल हैं।

amitabh bachchan and deepika padukone
amitabh bachchan and deepika padukone  
मुख्य बातें
  • महिला और पुरुषों के ल‍िए अलग अलग जारी की गई है सूची
  • ऑनलाइन वोट‍िंंग के आधार पर चुने गए 20-20 लोगों के नाम
  • महिलाओं की सूची में भारतीय अभिनेत्री दीप‍िका पादुकोण 13वें नंबर पर

नई दिल्‍ली। हाल ही में दुनिया भर में अपने कार्यों के चलते प्रशंसा पाने वाले शख्सियतों की सूची जारी की गई है। बिल गेट्स, बराक ओबामा, मिशेल ओबामा, दलाई लामा, डोनाल्ड ट्रंप, मलाला यूसुफजई आदि ने जगह बनाई है। दुनियाभर के द‍िग्‍गजों में भारतीय सितारे भी पीछे नहीं है। पुरुषों की सूची में बिल गेट्स पहले स्‍थान पर हैं तो महिलाओं की सूची में मिशेल ओबामा पहले नंबर पर काबिज हैं। पुरुषों और महिलाओं की अलग अलग सूची में 20-20 लोगों के नाम शामिल है। 

इस सूची में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठे स्‍थान पर हैं। इस सूची के लिए नामों का चयन भी काफी बारीकी से किया गया है। इंटरनेट और डाटा मार्केटिंग फर्म YouGov ने इस लिस्‍ट को तैयार किया है। ये लिस्ट ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर बनाई की है। दुनियाभर में लंबे समय तक चली ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर महिला और पुरुष सूची के लिए  20-20 नामों का चयन किया गया। 

सर्वाधिक प्रशंसा पाने वाले लोगों की सूची में भारतीय अभिनेता और अभिनेत्रियों ने भी स्थान पाया है। सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन पुरुषों की सूची में 12वें नंबर पर हैं, वहीं 16वें नंबर पर शाहरुख खान और 18वें नंबर पर सलमान खान का नाम है। महिलाओं की सूची की बात करें तो अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने प्रियंका चोपड़ा को पीछे कर 13वां स्‍थान पाया है। वहीं प्रियंका चोपड़ा इस बार 14वें नंबर पर हैं जबकि पिछले साल वह 12वें नंबर पर थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on

इस सूची में बच्‍चन परिवार की बहू एश्‍वर्या राय बच्‍चन 16वें नंबर पर काबिज हैं। वहीं 17वें नंबर पर सुष्मिता सेन को जगह मिली है। सुष्‍मिता सेन ने इंस्‍टाग्राम पर इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर कर फैंस का शुक्रिया अदा किया है, वहीं बाकी सितारों ने भी खुशी सताई है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर