सीएम तीरथ सिंह रावत को नव्या नवेली का जवाब, शेयर की फटी जींस वाली फोटो, लिखा- कपड़े नहीं मानसिकता बदलें

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। नव्या नवेली ने उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत के विवादित बयान का जवाब दिया है। जानिए क्या नव्या ने...

Navya Naveli Nanda
Navya Naveli Nanda 
मुख्य बातें
  • उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं के कपड़ों पर विवादित बयान दिया है।
  • अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने इसका जवाब दिया है।
  • नव्या ने सोशल मीडिया पर फटी जींस के साथ फोटो शेयर की है।

मुंबई. उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं पर विवादित बयान दिया है। सीएम ने महिलाओं के कपड़ों पर टिप्पणी की थी। अब अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने इसका जवाब दिया है। 

नव्या नवेली नंदा ने इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'हमारे कपड़ों को बदलने से पहले अपनी मानसिकता बदलिए। यहां पर सिर्फ यही बात हैरान करने वाली है कि समाज को कैसा संदेश मिल रहा है।'

नव्या नवेली नंदा ने इसके बाद अपनी दूसरी फोटो शेयर की। फोटो में वह एक फटी जींस में नजर आ रही हैं। नव्या ने लिखा- 'मैं अपनी फटी जींस पहनूंगी, बहुत गर्व से पहनूंगी शुक्रिया।'

ये था सीएम का बयान
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार रावत उत्तराखंड राज्य आयोग द्वारा बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए देहरादून में आयोजित कार्यशाला में शिरकत कर रहे थे।

सीएम  ने कहा कि 'पश्चिमी दुनिया हमारा अनुसरण कर रही है, योग कर रही है। अपने शरीर को ठीक से ढक रही है। और हम नग्नता की ओर भाग रहे हैं। नंगे घुटने दिखाना, फटी डेनिम पहनना और अमीर बच्चों की तरह दिखना, अब ये संस्कार दिए जा रहे हैं। यह कहां से आ रहा है।'

Image

दिया ये उदाहरण
सीएम तीरथ सिंह ने कहा, 'अगर घर पर नहीं है? शिक्षकों या स्कूलों का क्या दोष है? मैं अपने बच्चों को कहां ले जा रहा हूं, अपने घुटनों को दिखाते हुए और फटी जीन्स में? लड़कियां किसी से कम नहीं, अपने घुटने दिखा रही हैं। क्या यह अच्छा है? यह सब, पश्चिमीकरण की एक पागल रेस है।'

सीएम ने कहा, 'मैं एक दिन हवाई जहाज से जयपुर से आ रहा था। मेरे बगल में एक बहनजी बैठी थी। मैंने उनकी तरफ देखा नीचे गम बूट थे। जब और ऊपर देखा तो जींस घुटने से फटी हुई थी। दो बच्चे उनके साथ में थे। महिला एनजीओ चलाती है। समाज के बीच में जाती हो। क्या संस्कार दोगे? 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर