दिव्यांका त्रिपाठी का दुपट्टा खींचकर ले गए अमिताभ बच्चन, 11 लाख से ज्यादा बार देखा गया Video

Divyanka Tripathi Viral Video: दिव्यांका त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिव्यांका अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रही हैं। देखिए दिव्यांका और अमिताभ बच्चन का Video...

Divyanka Tripathi
Divyanka Tripathi 
मुख्य बातें
  • दिव्यांका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है।
  • वीडियो में अमिताभ बच्चन दिव्यांका का दुपट्टा पकड़कर जाते हुए नजर आ रहे हैं।
  • दिव्यांका त्रिपाठी का ये वीडिय महज कुछ घंटों में वायरल हो गया है। 

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिव्यांका अब पहली बार सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने जा रही हैं। दिव्यांका ने बिग बी के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। महज कुछ घंटों में ये वीडियो वायरल हो गया। 

दिव्यांका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन दिव्यांका का दुपट्टा पकड़कर जाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अमिताभ कहते दिख रहे हैं कि जो भरोसा करता है उस पर भरोसा करना। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्यांका और अमिताभ बच्चन का ये वीडियो एक एड फिल्म का है। खबर लिखे जाने तक इसे 11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा- आप इसे कैसे कैप्शन देंगे? 


 
दिव्यांका त्रिपाठी ने इस वीडियो में प्रदीप सरकार को भी टैग किया है। वीडियो में उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है। दिव्यांका त्रिपाठी का सीरियल ये हैं मोहब्बतें ऑफ एयर हो गया है। दिव्यांका फिलहाल कुछ वेब सीरीज में काम कर रही हैं।

अमिताभ बच्चन फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। ब्रह्मास्त्र के अलावा अमिताभ बच्चन सैराट डायरेक्टर नागराज मंजुले की फिल्म झुंड में भी नजर आएंगे। ये एक सपोर्ट्स ड्रामा होगी। 

बिग बी आयुष्मान खुराना के साथ शुजीत सरकार की कॉमेडी फिल्म गुलाबो-सिताबो में भी काम कर रहे हैं।  अमिताभ बच्चन फिल्म चेहरे में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ इमरान हाशमी भी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर