अमिताभ- धर्मेंद्र से लेकर मिथुन-अजय देवगन तक, भोजपुरी फ‍िल्‍मों में काम कर चुके हैं ये बॉलीवुड एक्‍टर्स

बॉलीवुड के कई स‍ितारे रीजनल स‍िनेमा में भी दबदबा रखते हैं। ये सितारे भोजपुरी में भी ह‍िट फ‍िल्‍में दे चुके हैं। आइये एक नजर ऐसे ही सितारों पर-

Bollywood Stars in Bhojpuri Movies
Bollywood Stars in Bhojpuri Movies 
मुख्य बातें
  • भोजपुरी फ‍िल्‍मों में अदाकारी द‍िखा चुके हैं सदी के महानायक
  • बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र भी भोजपुरी में नजर आ चुके हैं।
  • बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन भी कर चुके हैं फ‍िल्‍म।

Bollywood Stars in Bhojpuri Movies: बॉलीवुड के कई स‍ितारे रीजनल स‍िनेमा में भी दबदबा रखते हैं। ये सितारे भोजपुरी में भी ह‍िट फ‍िल्‍में दे चुके हैं। इनकी हिंदी फ‍िल्‍में जितनी हिट हैं, उतनी ही रीजनल फ‍िल्‍में भी हिट हैं। यूट्यूब पर उनकी रीजनल फ‍िल्‍मों की काफी डिमांड रहती है। बॉलीवुड के कई ऐसे दिग्‍गज सितारे हैं जो भोजपुरी स‍िनेमा में हाथ आजमा चुके हैं और बॉलीवुड की दुन‍िया में राज करते हैं। आइये एक नजर ऐसे ही सितारों पर-

अमिताभ बच्‍चन 
अमिताभ बच्चन ने गंगा, गंगा देवी और गंगोत्री जैसी 3 भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। गंगा में उनके साथ हेमा मालिनी हैं तो गंगा देवी में जया बच्चन। सुजीत कुमार की एक फ़िल्म पान खाये सइयां हमार में भी अमिताभ गेस्ट अपीयरेंस में हैं। उस फिल्म रेखा उनके साथ नजर आई थीं।

धर्मेंद्र
अमिताभ और हेमा मालिनी ही नहीं, बॉलीवुड के हीमैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र भोजपुरी में नजर आ चुके हैं। 2013 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म ‘देस परदेस’में धर्मेंद्र नजर आए थे। इस फ‍िल्‍म में कादर खान और रति अग्निहोत्री लीड रोल में नजर आए थे। 

मिथुन चक्रवर्ती
बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी भोजपुरी में नजर आ चुके हैं। उन्‍होंने फिल्म भोले शंकर में अभिनय किया था। इस फिल्म में मनोज तिवारी और मोनालिसा भी अहम किरदार में नजर आए थे। फ‍िल्‍म ने दुनियाभर में धूम मचाई थी।

अजय देवगन 
बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन 2006 में भोजपुरी फिल्म ‘धरती कहे पुकार के’ में नजर आए थे और अजय देवगन ने जबरदस्‍त एक्‍ट‍िंग से दिल जीता था। फ‍िल्‍म में अजय पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में नजर आए थे। इस फ‍िल्‍म में भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी भी मुख्‍य भूमिका में थे। 

राहुल देव 
बॉलीवुड फिल्मों के खलनायक राहुल देव अब भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आए। वह भोजपुरी फिल्म 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से-2' से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू कर चुके हैं। इस फिल्म की मुख्य भूमिका में प्रदीप पांडेय चिंटू और खलनायक राहुल देव हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर