Amrapali Dubey Buy House: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने खरीदा नया घर, फैमिली के साथ किया गृह प्रवेश

Bhojpuri Star Amrapali Dubey Buy New Home: भोजपुरी इंडस्ट्री की अदाकारा आम्रपाली दुबे ने अपने लिए एक आलीशान घर खरीदा है। आम्रपाली ने घर के एक झलक फैन्स के साथ शेयर की है...

Amrapali dubey Bhojpuri Star nirahua co Actress Buy New Home
आम्रपाली दुबे।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आम्रपाली दुबे ने साल 2014 में 'निरहुआ हिन्दुस्तानी' से फिल्मों में डेब्यू किया था।
  • फिल्म में आम्रपाली, दिनेश लाल यादव के अपोजिट नजर आई थीं।
  • अब आम्रपाली दुबे ने अपने लिए एक आलीशान घर खरीदा है।

आम्रपाली दुबे को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस और पॉपुलर एक्ट्रेस माना जाता है। आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अपने फैन्स के साथ खासकर वर्कआउट फोटोज और वीडियोज शेयर करना पसंद करती हैं। अब हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री की अदाकारा आम्रपाली दुबे ने अपने लिए एक आलीशान घर खरीदा है। आम्रपाली ने खुद इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है।
लंबे टाइम से भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्टिव आम्रपाली दुबे ने अपने लिए नया फ्लैट खरीदा है। इसके गृह प्रवेश की तस्वीर आम्रपाली ने शेयर की है। फोटो में आम्रपाली दुबे अपनी फैमिली के साथ न्यू फ्लैट के बाहर रिबिन काटती नजर आ रही हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aamrapali1101) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aamrapali1101) on


आम्रपाली ने फोटो शेयर कर लिखा, 'नया घर-मेरा घर, धन्यवाद दोस्तों मुझपर भरोसा करने के लिए। आपका प्यार मुझे जीवन में हमेशा ज्यादा हासिल करने के लिए प्रेरित करता है।' 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aamrapali1101) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aamrapali1101) on


आम्रपाली ने साल 2014 में 'निरहुआ हिन्दुस्तानी' से फिल्मों में डेब्यू किया था। इसमें वे दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के अपोजिट नजर आई थीं। इसके अलावा वह टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि बाद में उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ही काम किया।

 

 

आज आम्रपाली यहां कि सबसे डिमांडिंग एक्ट्रेसेस में हैं। आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए 7-9 लाख रुपए चार्ज करती हैं। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर