Ananya On Suhana: सुहाना खान को लेकर उनकी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे ने खोले राज, टैलेंट को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड
Updated Nov 29, 2019 | 13:10 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ananya Panday: स्टार किड सुहाना खान बॉलीवुड में एंट्री को लेकर अक्सर चर्चा में छाई रहती हैं। वहीं उनकी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे इंडस्ट्री में एंट्री ले चुकी हैं। हाल ही में अनन्या ने सुहाना को लेकर खास बात की।

Ananya Panday On Suhana Khan
Ananya Panday On Suhana Khan 
मुख्य बातें
  • सुहाना खान को लेकर उनकी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे ने एक राज बताया है।
  • सुहाना खान बॉलीवुड में एंट्री को लेकर लगातार चर्चा में हैं।
  • अनन्या पांडे की फिल्म पति पत्नी और वो जल्द रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं। लेकिन जब भी वो मुंबई आती हैं अपनी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे से जरूर मिलती हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। बता दें कि अनन्या पांडे फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में एंट्री ले चुकी हैं। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

हाल ही में एक इंटरव्यू में अनन्या पांडे ने सुहाना खान को लेकर एक राज खोला है। बता दें कि एक्ट्रेस अपनी नई फिल्म पति पत्नी और वो के प्रमोशन में पहुंची थी। इस दौरान जब उनसे सुहाना खान को लेकर सवाल किया गया था। जहां एक्ट्रेस ने बताया कि सुहाना और मैं दोनों एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे।

हम दोनों स्कूल के प्ले में हमेशा हिस्सा लेते थे। जिसमें सुहाना हमेशा लीड में होती थीं और मैं हमेशा पीछे होती थी। ये काफी कूल है क्योंकि सुहाना शानदार एक्टर है। सुहाना में अभी बहुत टैलेंट है। वो एक शानदार सिंगर और डांसर भी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ananya (@ananyapanday) on

वहीं अनन्या पांडे की फिल्म पति पत्नी और वो को लेकर बात करें तो इसमें भूमि पेडनेकर और कार्तिक आर्यन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म अगले महीने 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म पति पत्नी और वो से बॉक्स-ऑफिस पर अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत से टकराएगी। बता दें कि दोनों ही फिल्म एक दूसरे से काफी अलग है। पानीपत में अर्जुन कपूर के साथ कृति सेनन और संजय दत्त मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ananya (@ananyapanday) on

फिल्म पति पत्नी और वो के बाद अनन्या पांडे ईशान खट्टर के साथ 'खाली पीली' में दिखाई देंगी। फिल्म को अली अब्बास जफर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इससे पहले अली अब्बास जफर टाइगर जिंदा है, भारत, सुल्तान जैसी फिल्मों को डायरेक्टर कर चुके हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर