Ananya panday Photos: 'खाली-पीली' के लिए अनन्या पांडे ने पहनी नोज पिन, फोटो देख सोनम कपूर ने किया ये कमेंट

Ananya panday New look: एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी नई फिल्म खाली-पीली को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है।

Ananya Pandey
Ananya Pandey 
मुख्य बातें
  • अनन्या पांडे ने हाल ही में कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है।
  • अनन्या पांडे की इन तस्वीरों पर सोनम कपूर ने कमेंट किया है।
  • अनन्या पांडे जल्द नई फिल्म खाली पीली में नजर आएंगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे जल्द ही नई फिल्म खाली पीली में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। बीते दिनों फिल्म से दोनों एक्टर का लुक जारी किया गया था। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। बता दें कि पति पत्नी और वो में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने के बाद अनन्या एक बार फिर से दमदार अंदाज में नजर आने वाली हैं। नई फिल्म में उनके किरदार का नाम पूजा है।

हाल ही में अनन्या ने इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने नोज पिन को फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। सोनम कपूर ने कमेंट में लिखा- 'मुझे पियर्सिंग पसंद है स्वीटहार्ट'। इसके अलावा फैंस भी लगातार कमेंट कर उनकी नोज पिन की तारीफ कर रहे हैं।

इससे पहले एक्ट्रेस ने खाली-पीली के सेट से तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो दो लड़कियों के साथ हंसती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- हंसना बेहतरीन दवा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ananya (@ananyapanday) on

बात करें अनन्या पांडे की फिल्म खाली पीली की तो इसमें ईशान खट्टर के अलावा जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर अली अब्बास जफर जबकि डायरेक्टर मकबूल खान हैं। खाली पीली इसी साल 12 जून को रिलीज होगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ananya (@ananyapanday) on

 

फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद अनन्या पांडे बैक टू बैक शूटिंग कर रही हैं। खाली-पीली एक्ट्रेस की तीसरी फिल्म है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर