Suhana Khan Birthday: अनन्या पांडे ने खास अंदाज में किया बेस्टफ्रेंड सुहाना खान को बर्थडे विश, मिला ये जवाब

Suhana Khan Birthday: सुहाना खान आज 20 साल की हो गई हैं। सुहाना के बर्थडे पर उनकी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। अनन्या ने सुहाना के साथ एक फोटो भी शेयर की है।

Suhana Khan, Ananya Pandey
Suhana Khan, Ananya Pandey 
मुख्य बातें
  • शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • सुहाना के बर्थडे पर उनकी बेस्टफ्रेंड अनन्या पांडे ने खास अंदाज में विश किया है।
  • अनन्या ने सुहाना के साथ एक फोटो शेयर की है।

मुंबई. शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आज 20वां बर्थडे मना रही हैं। सुहाना को किंग खान के फैंस विश कर रहे हैं। अब सुहाना की बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में विश किया है। 
   
अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर सुहाना खान के साथ फोटो पोस्ट की है। अनन्या ने इसके साथ लिखा- 'दो चीजें जो मैं सबसे ज्यादा मिस कर रही हूं। बाहर निकलना और सुहाना खान!! हैप्पी 20th बर्थडे सू। तुम हमेशा मेरी छोटी बच्ची रहोगी।'

फोटो में सुहाना खान और अनन्या पांडे समुद्र किनारे नजर आ रहे हैं। अनन्या पांडे के इस बर्थडे पोस्ट पर सुहाना खान ने भी जवाब दिया है। सुहाना ने लिखा-' तुम्हें फोटो मिल गई। थैंक यू, आई लव यू। मिस यू।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
the two things I miss the most - the great outdoors and SUHANA!!! happy 20th bday Sue but u will be my little baby forever A post shared by Ananya (@ananyapanday) on

सोशल मीडिया पर हुई थी नोंक-झोक
सुहाना खान ने पिछले दिनों एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में अनन्या-सुहाना के बीच खट्टी-मिठी नोंक-झोक हुई थी। अनन्या ने सुहाना की फोटो में उनके टॉप की तारीफ करते हुए लिखा- मुझे ये टॉप बहुत पसंद आया सू! लेकिन तुम मुझे उधार नहीं दोगी!'

सुहाना खान ने अनन्या के ट्वीट का तुरंत जवाब देते हुए लिखा है- 'मेरे शॉर्ट्स वापस करो।' इसके बाद सुहाना के कमेंट का जवाब देते हुए अनन्या लिखती हैं- 'कभी नहीं, मैं अभी पहने हूं और हर दिन, हमेशा पहनूंगी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
my mum took these @gaurikhan A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on

ऐसे मना रही हैं बर्थडे 
सुहाना ये बर्थडे अपने परिवार के साथ मना रही हैं। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण वह घर से बाहर नहीं जा रही हैं। लॉकडाउन से कुछ वक्त पहले ही सुहाना न्यूयॉर्क से वापस घर मुंबई लौट आईं थीं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुहाना खान ने पिछले साल ही अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। इसके अलावा  सुहाना की शॉर्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू (The Grey Part of Blue) रिलीज हुई थी जिसमें फैंस को उनका काम बहुत पसंद आया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर