नेहा धूपिया के सपोर्ट में आए पति अंगद बेदी, लिखा-'मेरी पांच गर्लफ्रेंड हैं, जो उखाड़ना है उखाड़ लो'

Neha Dhupia Troll: नेहा धूपिया इन दिनों सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। नेहा धूपिया ने रोडीज एक्सट्रीम शो में एक लड़के की क्लास लगाई थी। अब नेहा के पति अंगद बेदी ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

Neha Dhupia and Angad Bedi
Neha Dhupia and Angad Bedi 
मुख्य बातें
  • रोडीज एक्सट्रीम की जज नेहा धूपिया को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
  • नेहा ने एक लड़की का बचाव किया था जो अपने बॉयफ्रेंड को धोखा दे रही थी।
  • नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी अपनी वाइफ के सपोर्ट में आ गए हैं। 

मुंबई. रिएलिटी शो रोडीज एक्सट्रीम की जज नेहा धूपिया इन दिनों सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर है। दरअसल नेहा ने एक लड़की का बचाव किया था जो अपने बॉयफ्रेंड को धोखा दे रही थी। अब नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी अपनी वाइफ के सपोर्ट में आ गए हैं। 

अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर नेहा धूपिया के साथ पांच अलग-अलग फोटोज शेयर की है। इन फोटोज के साथ अंगद बेदी ने लिखा है- 'सुन मेरी बात...यहां मेरी पांच गर्लफ्रेंड्स हैं...उखाड़ लो जो उखाड़ना है।'

अंगद बेदी ने इन फोटोज के साथ नेहा धूपिया और It's my choice को टैग किया है। पांचों फोटोज अलग-अलग लोकेशन में क्लिक की गई हैं। इसके अलावा इन फोटोज में नेहा और अंगद बेदी अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। 

नेहा धूपिया ने जारी किया था बयान 
नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर अपनी सफाई में बयान भी जारी किया था। इस बयान में नेहा धूपिया ने कहा था कि-'मैंने शो में वायलेंस के खिलाफ आवाज उठाई। मैंने हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई मगर दुर्भाग्य ये है कि मुझे समझा नहीं गया।' 

नेहा लिखती हैं- 'एक शख्स ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे धोखा दे दिया था। इस वजह से उसने उसे एक थप्पड़ मार दिया। ये बात मुझे गलत लगी और मैंने उसकी क्लास ली। मैं हिंसा के सख्त खिलाफ हूं।'    

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on

बेटी पर कमेंट से परेशान हैं नेहा धूपिया 
नेहा धूपिया ने अपने कमेंट में लिखा कि- 'दुर्भाग्यवश, मेरी राय के कारण कई हफ्तों तक मेरा मजाक बनाया गया है। मेरी एक पोस्ट पर 56 हजार से ज्यादा कमेंट आए हैं। इसके बावजूद मैं अभी तक चुप थीं।  

नेहा आगे लिखती हैं- अब मुझसे जुड़े मेरे करीबियों जैसे परिवार, दोस्त और साथ काम करने वाले और यहां तक कि मेरे पिता के पर्सनल वॉट्सऐप पर कई गालियों से भरे मैसेज आ रहे हैं। इसके अलावा मेरी बेटी का पेज भी गालियों से भरा पड़ा है। ये मुझे कतई बर्दाश्त नहीं।'    

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर