नेहा धूपिया से गुपचुप शादी पर बोले अंगद बेदी, एक्स गर्लफ्रेंड के लिए कही ये बात

बॉलीवुड
Updated Sep 17, 2019 | 17:24 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एक्टर अंगद बेदी ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने नेहा धूपिया से गुपचुप तरीके से शादी क्यों की थी।

Angad Bedi with Wife Neha Dhupia and Nora Fatehi
Angad Bedi with Wife Neha Dhupia and Nora Fatehi 
मुख्य बातें
  • एक्टर अंगद बेदी ने हाल ही में बताया कि उन्होंने और नेहा धूपिया ने गुपचुुप तरीके से शादी क्यों की
  • अंगद बेदी- नेहा धूपिया ने पिछले साल गुरुद्वारे में शादी की थी और फोटो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी
  • अंगद ने एक्ट्रेस नोरा फतेही से अपने रिश्ते और ब्रेकअप के बारे में भी बात की

एक्टर अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने पिछले साल गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी, इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर दी थीं। नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं और कयाल लगाए गए कि इसीलिए दोनों ने सीक्रेट वेडिंग की। दोनों की शादी के 6 महीने बाद उनकी बेटी मेहर बेदी का जन्म हुआ।

नेहा धूपिया से शादी करने से पहले अंगद का नाम एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ जुड़ा था, दोनों ने एक दूसरे को डेट किया लेकिन उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाया और दोनों अलग हो गए। हाल ही में अंगद ने एक वेबसाइट से बात की और इस बारे में बताया। अंगद ने नोरा से अपने रिश्ते पर कहा, 'मुझे लगता है कि हर रिश्ते की अपनी गरिमा होती है। कुछ रिश्ते सफल हो जाते हैं और कुछ नहीं हो पाते। हालांकि आप चाहते हैं कि हर रिश्ता सफल हो और अगर वो सफल होता है तो यह अच्छा है अगर नहीं हो पाता तो बदकिस्मत। नोरा अच्छी लड़की हैं और वो अपने करियर में भई बहुत अच्छा कर रही हैं। वो स्टार बनने जा रही हैं और उनका काम ऑडियंस ने स्वीकार किया है। वो आगे बढ़ रहीं हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।' इसके साथ ही अंगद ने कहा कि जो वो डिजर्व करती हैं वो पार्टनर उन्हें जरूर मिलेगा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Angad Bedi (@angadbedi) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Angad Bedi (@angadbedi) on

 

नेहा धूपिया से गुपचुप शादी पर कही ये बाद

अंगद ने हाल ही में एक वेबसाइट से बात की और कई मुद्दों पर खुलकर बोले। अंगद से गुपचुप तरीके से शादी करने के बारे में पूछा गया जिसपर उन्होंने कहा, 'आप इस हालत में नहीं होते कि जहां आप सोचें कि लोग क्या कहेंगे, लोग तो बोलेंगे ही। कुछ लोग अपके समर्थन में बोलेंगे और कुछ आपके खिलाफ बोलेंगे। मैं बैठकर सबकी सोच बदलने वाला नहीं। हमारी शादी इस तरह हुई क्योंकि हम चाहते थे कि वो ऐसे ही हो।' 

अंगद ने बताया कि उनके पेरेंट्स की शादी हुई थी तब वो भी ऐसे ही हुई थी जिसमें केवल परिवार के लोग शामिल हुए थे और इसकी बहुत खूबसूरत कहानी है। तो जब हमारी शादी का समय आया तो मैंने भी अपने पिता की तरह शादी करने का फैसला किया और हमारी शादी में केवल 50 लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पहले यह फैसला कर लो कि शादी आपने अपने लिए करनी है या लोगों के लिए करनी है। मुझे लगता है कि शादी बहुत प्राइवेट होती है और हम दोनों (नेहा और अंगद) इस बात में यकीन रखते हैं।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Angad Bedi (@angadbedi) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Angad Bedi (@angadbedi) on

 

दोनों की शादी पर अंगद के पिता ने कही थी ये बात

अंगद ने बताया, 'मेरे पिता ने कहा कि आपको शादी करनी है अच्छी बात है लेकिन वहां एकदम से तमाशा ना हो जाए। मेरे पिता को लगा कि वहां एकदम से कोई तमाशा ना हो जाए। उन्हें लगता है कि सड़क जाम हो जाएगी जिसके चलते लोगों को परेशानी होगी तो वा गालियां देंगे। इससे बचने के लिए आराम से गुरुद्वारे में शादी करो, नजदीकी रिश्तेदारों को बुलाओ और दुआएं लो।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो अंगद बेदी सोनम कपूर और दलकीर सलमान की फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आएंगे। इसके साथ ही वो जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में नजर आएंगे, जो 13 मार्च 2020 को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर