Thar Movie: फिल्म थार में पापा अनिल कपूर से टकराएंगे हर्षवर्धन कपूर, जानेंं कब और कहां होगी रिलीज

Upcoming Movie Thar on Netflix: अभिनेता अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर नेटफ्लिक्स पर आने वाली रिवेंज थ्रिलर 'थार' में नजर आएंगे। जानें कब और कहां आने वाली है ये फिल्म।

anil kapoor and Harshvardhan Kapoor starrer Thar
anil kapoor and Harshvardhan Kapoor starrer Thar 
मुख्य बातें
  • 'थार' का सेट अस्सी के दशक में स्थापित है और सिद्धार्थ की कहानी पर आधारित है।
  • यह राज सिंह चौधरी के निर्देशन में पहली फिल्म है।
  • यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

Thar Movie When and Where to Watch: अभिनेता अनिल कपूर, हर्षवर्धन कपूर, फातिमा सना शेख और सतीश कौशिक नेटफ्लिक्स पर आने वाली रिवेंज थ्रिलर 'थार' में अभिनय करते नजर आएंगे। पश्चिमी नोयर शैलियों से प्रेरित, 'थार' का सेट अस्सी के दशक में स्थापित है। पुष्कर में नौकरी के लिए शिफ्ट होने के बाद, सिद्धार्थ अपने अतीत का बदला लेने के लिए यात्रा पर निकल पड़ता है। यह राज सिंह चौधरी के निर्देशन में पहली फिल्म है।

इस फिल्म में अनिल और हर्षवर्धन आमने-सामने होंगे। फिल्म के फर्स्ट लुक को अनिल कपूर और हर्षवर्धन दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अनिल कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘रेगिस्तान के रेत में दबे राज भी अब कानून के इन लंबे हाथों से नहीं बच पाएंगे। ‘थार’ देखिएगा जरूर…. आ रहा है जल्द ही, नेटफ्लिक्स पर।’

Upcoming Web Series Movies: इस हफ्ते OTT पर टकराएंगे माधुरी दीक्षित- बॉबी देओल, रिलीज होंगी ये सीरीज

फिल्म राजस्थान में सेट है। थार एक क्लासिक थ्रिलर है जिसे सस्पेंस, मिस्ट्री और ड्रामा के साथ जोड़ा गया है। देश के कुछ सबसे खूबसूरत लोकेशन पर शूट की गई है यह फिल्म। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Netflix India (@netflix_in)

कब और कहां होगी रिलीज 

यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। अनिल कपूर और हर्षवर्धन इस समय फातिमा सना शेख के साथ फिल्म ‘थार’ की शूटिंग कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

इस फिल्म में आने वाले थे साथ

इससे पहले अनिल और हर्षवर्धन को साथ में ‘AK Vs AK’ में भी देखा गया था। उस फिल्म में हर्षवर्धन का छोटा सा रोल था। अनिल और हर्षवर्धन ओलंपिक गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा पर बनने वाली बायोपिक में नजर आने वाले थे, लेकिन यह बायोपिक ठंडे बस्ते में चली गई। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में हर्षवर्धन कपूर अभिनव बिंद्रा, जबकि अनिल कपूर उनके पिता का किरदार निभाने वाले थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर