नच बलिए 9 में गोविंदा- अनिल कपूर ने दिया फैन्स को तोहफा, 22 साल बाद बनेगा दीवाना मस्ताना का सीक्वल

बॉलीवुड
Updated Nov 02, 2019 | 21:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

अनिल कपूर और गोविंदा की फिल्म दीवाना मस्ताना 90s की क्लासिक कॉमेडी फिल्मों में से एक हैं। अब अनिल कपूर ने इस फिल्म के सीक्वल की घोषणा कर दी है। फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री होगी।

Deewana Mastana
Deewana Mastana 
मुख्य बातें
  • नच बलिए 9 के पहले फिनाले में अनिल कपूर और गोविंदा बतौर गेस्ट जज बनकर पहुंचे थे।
  • दीवाना मस्ताना साल 1997 में रिलीज हुई थी।
  • सीक्वल में अनिल कपूर और गोविंदा के अलावा जॉन अब्राहम भी हो सकते हैं।

मुंबई. बॉलीवुड में 90s की फिल्मों और गानों के रीमेक और सीक्वल का दौर चल रहा है। जुड़वा और कुली नंबर वन के बाद अब गोविंदा और अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म दीवाना मस्ताना का 22 साल बाद सीक्वल बनेगा। इसकी घोषणा खुद इन दोनों ने की है। 

नच बलिए 9 के पहले फिनाले में अनिल कपूर और गोविंदा बतौर गेस्ट जज बनकर पहुंचे थे। इस मौके पर गोविंद ने कहा- अनिल कपूर उन अच्छे लोगों में से हैं जिनके साथ मैंने काम किया है। अनिल मेरे सीनियर है। इसके बाद दोनों ने दीवाना मस्ताना के सीक्वल की घोषणा कर दी। 

अनिल कपूर ने कहा- मैं और गोविंदा चूंकि काफी वक्त बाद मिले हैं। मैं दीवाना मस्ताना के सीक्वल की घोषणा करता हूं। इस फिल्म में हमारे अलावा इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी हो सकते हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी। 

 

 

रवीना टंडन भी आ सकती हैं नजर 
अनिल कपूर जब इस फिल्म की घोषणा कर रहे थे तब रवीना टंडन ने याद दिलाया कि उनका भी इस फिल्म में कैमियो था। ऐसे में रवीना टंडन का भी इस फिल्म में स्पेशल अपीरियंस हो सकता है। दीवाना मस्ताना में जूही चावला लीड एक्ट्रेस थीं।

दीवाना मस्ताना को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म 90 के दशक की क्लासिक कॉमेडी फिल्मों से एक है। दीवाना मस्ताना में इन दोनों के अलावा सलमान खान का भी छोटा सा अपीरियंस था। अनिल कपूर और गोविंदा आखिरी बार साल 2007 में आई फिल्म सलाम-ए-इश्क में नजर आए थे। 

 

 

 

ये हैं नच बलिए 9 के चार फाइनलिस्ट 
नच बलिए 9 में अब चार फाइनलिस्ट बचे हैं। ये चार फाइनलिस्ट हैं- प्रिंस नरुला-युविका चौधरी, अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी, शांतनु- नितमी, एली गोनी और नताशा और विशाल-मधुरिमा तुली। 

 


 

 


 

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी इसके विनर हैं। शो के फाइनल एपिसोड में प्रिंस नरूला- युविका चौधरी और अनीता हसनंदानी- रोहित रेड्डी की जोड़ी आमने सामने होगी। इसमें प्रिंस- युविका की जोड़ी विनर रहेगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर