Rhea Kapoor Bday: इस वजह से अनिल कपूर की बेटी ने फिल्मों में नहीं की एंट्री, 22 की उम्र से हैं रिलेशनशिप में

एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की छोटी बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने फिल्मों में कदम नहीं रखा, जिसकी वजह उन्होंने खुद बताई थी। रिया 22 साल की उम्र से इस शख्स को डेट कर रही हैं।

Rhea Kapoor with boyfriend Karan Boolani
Rhea Kapoor with boyfriend Karan Boolani 
मुख्य बातें
  • एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर का आज जन्मदिन है और वो 33 साल की हो गईं हैं
  • रिया पिछले करीब 11 साल से करण बूलानी को डेट कर रही हैं
  • रिया ने बॉलीवुड में एक्ट्रेस के तौर पर एंट्री नहीं की और उन्होंने खुद इसकी वजह बताई थी

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर का आज जन्मदिन है और वो 33 साल की हो गईं हैं। रिया ने एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री नहीं की बल्कि वो फिल्म प्रोड्यूसर हैं और सोनम कपूर के साथ फैशन ब्रैंड चलाती हैं। 

रिया कपूर ने साल 2010 में फिल्म आयशा से प्रोड्यूसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उनकी बहन सोनम कपूर और अभय देओल लीड रोल में थे। इसके बाद साल 2014 में उन्होंने फिल्म खूबसूरत को प्रोड्यूस किया जो ऋषिकेश मुखर्जी की 'खूबसूरत' से इंस्पायर्ड थी। साल 2017 में उन्होंने Rheson नाम से अपनी क्लोदिंग लाइन शुरू की।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor) on

 

इस वजह से रिया ने नहीं की बॉलीवुड में एंट्री

एक इंटरव्यू में रिया से उनके एक्ट्रेस बनने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'जब मैं छोटी थी तो सब मुझे कहते थे कि तुम एक्ट्रेस बनोगी लेकिन खुशकिस्मती से मैं पढ़ने के लिए बाहर गई। जब मैं वापस आई तब डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने मुझे फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' असिस्ट करने के लिए कहा और मैंने ऐसा किया भी। सेट पर पहले दिन ही मुझे लगा कि मैं कभी एक्टर नहीं बन सकती, मेरे लिए यहां कोई चांस नहीं है। रिया ने कहा कि वो बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं बनना चाहतीं। उन्होंने कहा कि वो कभी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं बन सकती क्योंकि ये उनकी पर्सनैलिटी नहीं है। रिया ने कहा कि फिल्मों में काम करना मेरा पैशन नहीं है और ना ही मुझे इससे प्यार है।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Boolani (@karanboolani) on

 

इस शख्स को कर रही हैं डेट

रिया कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो पिछले करीब 11 साल से बिजनेसमैन करण बूलानी को डेट कर रही हैं, जिसके बारे में खुद उनकी बहन सोनम ने कंफर्म किया था। एक इंटरव्यू में सोनम से रिया की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, 'रिया अभी शादी नहीं कर रही हैं। जब वो (रिया) शादी करेंगी तब मुझे आपको यह जानकारी देने में खुशी होगी। वो पिछले करीब 10 साल (इंटरव्यू के समय तक) से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं। जब वो शादी करेंगे, उसकी जानकारी दे दी जाएगी।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Boolani (@karanboolani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Boolani (@karanboolani) on

 

कौन हैं करण बूलानी?

करण बूलानी असिस्टेंट डायरेक्टर हैं और वो साल 2010 में फिल्म आयशा के भी असिस्टेंट डायरेक्टर रहे। इसके साथ ही उन्हें करण जौहर की फिल्म 'वेक अप सिड' में भी काम किया। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर