क्या प्रेग्नेंट हैं Anil Kapoor की बेटी Sonam Kapoor Ahuja? इन PHOTOS ने फैंस के मन उठाए सवाल!

Sonam Kapoor Airport Look and Pregnancy Rumors: लंबे समय बाद सोनम कपूर आहूजा लंदन से मुंबई वापस लौटी हैं और एयरपोर्ट पर उन्हें पिता अनिल कपूर के साथ देखा गया और इंटरनेट पर उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें लगने लगीं।

Sonam Kapoor pregnancy news
क्या प्रेग्नेंट हैं सोनम कपूर  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मुंबई वापस लौटीं सोनम कपूर आहूजा, एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीरें
  • लंबे समय बाद लंदन से लौटी बेटी को लेने पहुंचे पिता अनिल कपूर
  • एयरपोर्ट लुक में तस्वीरें सामने आने के बाद उड़ी एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की अफवाहें

मुंबई: एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा एक साल बाद लंदन से वापस मुंबई लौट आईं। उन्होंने अपना पूरा लॉकडाउन पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में बिताया। दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर अपनी बेटी को लेने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे। अपने पिता को देखकर एक्ट्रेस तो इमोशनल भी हो गईं और कार में बैठने से पहले उन्हें गले लगा लिया।

इसके अलावा एयरपोर्ट पर सोनम ने जिस तरह का आउटफिट पहना था उससे प्रेग्नेंसी की अफवाहें भी उठनी शुरू हो गईं। वह ब्लू ब्लेजर के साथ प्रिंटेड ड्रेस पहने नजर आईं। बहुत सारे फैंस ने उनके लुक पर कमेंट करते हुए सवाल उठाने शुरू कर दिए और इस बात को लेकर कमेंट करने शुरू कर दिए कि क्या वह गर्भवती हैं? जबकि कुछ लोग ऐसे थे जो एक्ट्रेस के समर्थन में सामने आए और उनका बचाव किया।

एक फैन ने लिखा, 'क्या वह प्रेग्नेंट है' एक अन्य ने लिखा, 'लगता है वो प्रेग्नेंट है।' वहीं, एक यूजर ने उनका सपोर्ट करते हुए लिखा, 'वह लंबे समय के बाद अपने परिवार से मिल रही हैं, कम से कम इस बात का सम्मान करें कि...ऐसे अजीबोगरीब कमेंट्स को गंभीरता से लेना गलत है।' एक नजर इंस्टाग्राम पर सामने आई सोनम कपूर की तस्वीरों पर:

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ETimes (@etimes)

हाल ही में सोनम ने कहा था कि वह इस बात की आभारी हैं कि उन्होंने फिल्म बिरादरी के किसी व्यक्ति से रिश्ता नहीं जोड़ा। अभिनेत्री ने कहा था कि वह भाग्यशाली हैं कि वह किसी ऐसे व्यक्ति से मिलीं जो समान विचारधारा वाला और नारीवादी है।

उन्होंने यह भी कहा कि 'भगवान का शुक्र है' वह बॉलीवुड से किसी से नहीं मिली क्योंकि उनका नजरिया कई बार बहुत सीमित होता है। उन्हें तो फिल्म इंडस्ट्री में क्या हो रहा है, इसके बारे में ही पता होता है।

इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम अगली बार 'ब्लाइंड' में दिखाई देंगी। वह एक नेत्रहीन पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जो एक सीरियल किलर के मामले की जांच करने का काम संभालती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर