Anil Kapoor Disease: गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं अनिल कपूर? जर्मनी में करा रहे हैं अपना इलाज

Anil Kapoor Disease Treatment in Germany: बाहर से एक दम फ‍िट नजर आने वाले अनिल कपूर इन दिनों जर्मनी में हैं और एक बीमारी का इलाज करा रहे हैं। 

Anil Kapoor
Anil Kapoor 
मुख्य बातें
  • गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं अनिल कपूर
  • जर्मनी में चल रहा है अनिल कपूर का इलाज
  • इलाज के आखिरी दिन अनिल ने पोस्‍ट किया वीडियो

Anil Kapoor Disease Treatment in Germany: बॉलीवुड के सबसे फ‍िट एक्‍टर्स की लिस्‍ट में शामिल अनिल कपूर अगले महीने 24 दिसंबर को 65 साल के हो जाएंगे। अनिल कपूर अपनी फ‍िटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। वह ऐसे एक्‍टर हैं जिन्‍हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। हजारों-लाखों लोग फ‍िट रहने और एक्‍सरसाइज करने के लिए उनसे प्रेरित होते हैं। वह समय समय पर एक्‍सरसाइज करते हुए तस्‍वीरें और वीडियोज भी शेयर करते रहते हैं। लेकिन उनके बारे में जो खबर आ रही है वो हैरान करती है। 

बाहर से एक दम फ‍िट नजर आने वाले अनिल कपूर इन दिनों जर्मनी में हैं और एक बीमारी का इलाज करा रहे हैं। उन्होंने वहां से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने इस बात का खुलासा किया है कि आज उनके ट्रीटमेंट का आखिरी दिन है और वह डॉक्टर से मिलने के लिए जा रहे हैं। अनिल कपूर ने लिखा है- स्नो पर एक परफेक्ट वॉक! जर्मनी में लास्ट डे। मैं अपने लास्ट ट्रीटमेंट के लिए Dr. Muller से मिलने जा रहा हूं। उनका और उनके मैजिकल टच का शुक्रगुजार हूं। अनिल कपूर के तमाम फैंस ने कॉमेंट करके पूछा है कि आखिर वो किस चीज का इलाज कराने जर्मनी गए हैं। हालांकि एक्‍टर ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि आखिर उन्‍हें क्‍या समस्‍या है। 

इस बीमारी का किया खुलासा

बीते साल अनिल कपूर ने बताया था कि वह 10 साल से अकिलिस टेंडन इंजरी (Achilles Tendon Problems in Hindi) का दर्द झेल रहे हैं। यह बीमारी इंसान के पैरों के पीछे निचले हिस्से को चोटिल करती है। इससे चलने-फिरने में दिक्कत होती है और काफी दर्द भी रहता है। इस समस्या से सर्जरी की नौबत भी आ जाती है। दुनियाभर के डॉकटर्स ने उन्‍हें सर्जरी कराने की सलाह दी थी, लेकिन डॉक्टर मुलर ने उन्‍हें गाइड किया था। तब अनिल कपूर ने पोस्‍ट लिखकर बताया था कि वह बिना कोई सर्जरी के ठीक हुए हैं और अब दौड़ने लगे हैं और अब स्किपिंग भी कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

हैरानी की बात ये है कि एक साल बाद अनिल कपूर उसी Dr. Muller से इलाज करा रहे हैं। इसका मतलब ये हो सकता है कि उनकी यही बीमारी बढ़ गई हो और सर्जरी या किसी दूसरे ट्रीटमेंट की आवश्‍यकता लगी हो। खैर असल बात क्‍या है इसका खुलासा जल्‍द होगा लेकिन उनके फैंस की तरह हम भी अनिल कपूर के जल्‍द ठीक होने की कामना करते हैं। 

अनिल कपूर वो सितारे हैं जिन्‍होंने पर्दे पर एंग्री यंगमैन का किरदार बखूबी निभाया तो कॉमेडी के भी नए आयाम स्‍थ‍ापित किए। अपनी अदाकारी के लिए उन्‍हें नेशनल फ‍िल्‍म अवॉर्ड, फ‍िल्‍मफेयर जैसे सम्‍मान मिल चुके हैं। अनिल कपूर अपनी फ‍िटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। वह ऐसे एक्‍टर हैं जिन्‍हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। हजारों-लाखों लोग फ‍िट रहने और एक्‍सरसाइज करने के लिए उनसे प्रेरित होते हैं। वह समय समय पर एक्‍सरसाइज करते हुए तस्‍वीरें और वीडियोज भी शेयर करते रहते हैं। साल 1979 में छोटे से रोल से डेब्‍यू करने वाले अनिल कपूर के नाम सैकड़ों हिट फ‍िल्‍में दर्ज हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर