Bollywood Throwback: जब Anil Kapoor ने पत्‍नी के सामने जोड़े थे हाथ, फ‍िर भी Sunita Kapoor ने नहीं मानी थी बात

बॉलीवुड
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated May 20, 2020 | 10:16 IST

Anil Kapoor and Sunita Kapoor : अन‍िल कपूर और सुनीता कपूर की लव स्‍टोरी पूरी फ‍िल्‍मी है। लेकिन मौके ऐसे भी थे जब सुनीता ने अन‍िल की बात मानने से इनकार कर द‍िया था। जानें इनकी जिंदगी का ये अनसुना क‍िस्‍सा

Anil Kapoor Sunita Kapoor Love Story throwback when anil requested wife sunita for a magazine shoot
Anil Kapoor and Sunita Kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 19 मई को अन‍िल कपूर और सुनीता कपूर की वेड‍िंग एनिवर्सरी थी
  • दोनों ने 11 साल डेट करने के बाद शादी की थी
  • इनकी मुलाकात दोस्तों के जरिए हुई और दोस्‍ती प्‍यार में बदल गई थी

बॉलीवुड के फेवरेट कपल्‍स में अन‍िल कपूर और सुनीता कपूर का नाम भी आता है। दोनों की लव स्‍टोरी एकदम फ‍िल्‍मी है। 19 मई को अपनी शादी की सालग‍िरह मनाने वाले अन‍िल कपूर और सुनीता कपूर ने एक दूसरे को 11 साल तक डेट करने के बाद शादी की थी। इस तरह दोनों के र‍िश्‍ते को अब  47 साल हो चुके हैं। बेशक इस दौरान अन‍िल कपूर की जिंदगी और करियर के उतार-चढ़ाव में सुनीता कपूर उनकी ढाल बनकर खड़ी रहीं। 

बता दें क‍ि दोनों की शादी का फैसला भी जल्‍दबाजी में हुआ था। सुनीता ने एक द‍िन अन‍िल से कहा क‍ि अब उनको शादी कर लेनी चाह‍िए और वह द‍िन कल ही है। कल नहीं तो कभी नहीं। इस तरह सादगी से दोनों की शादी हुई। ये बात 80 के दशक के मिड की है जब अन‍िल कपूर को मेरी जंग के लिए साइन क‍िया गया था। अन‍िल कपूर की ये फ‍िल्‍म सुनीता कपूर से उनकी शादी के बाद ही र‍िलीज हुई थी। 

जब अनिल ने सुनीता के आगे जोड़े थे हाथ 
कभी मॉडल रहीं सुनीता ने बाद में लाइमलाइट से क‍िनारा कर ल‍िया था और अपनी गृहस्‍थी में व्‍यस्‍त हो गई थीं। मीड‍िया र‍िपोर्ट्स के मुताबिक, उन्‍होंने इस बारे में अन‍िल कपूर से बात भी की थी। लेकिन एक बार अन‍िल चाहते थे क‍ि एक मैगजीन शूट के ल‍िए सुनीता उनका साथ दें क्‍योंक‍ि वह सभी को अपनी हैपी फैमिली दिखाना चाहते थे। लेक‍िन सुनीता इसके ल‍िए मानी नहीं थीं। अन‍िल ने एक इंटरव्‍यू में बताया था क‍ि उन्‍होंने सुनीता को मनाने के ल‍िए उनके आगे हाथ तक जोड़े थे और पैरों में ग‍िरने ज‍ितनी र‍िक्‍वेस्‍ट की थी, लेकिन सुनीता नहीं मानी थीं। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर