Aaliya Kashyap Bikini Photos: बेहद हॉट हैं अनुराग कश्यप की बेटी आलिया, बिकिनी फोटोज से सोशल मीडिया पर छाईं

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में वो अपनी बिकिनी फोटो को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं।

Aaliya Kashyap
Aaliya Kashyap  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बेहद ग्लैमरस हैं अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप।
  • बिकिनी फोटोज से सोशल मीडिया पर छाईं आलिया कश्यप।
  • देखें आलिया कश्यप की बोल्ड फोटोज।

बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आलिया ने हाल ही में अपनी बिकिनी फोटो शेयर की जिसे लेकर वो खबरों में हैं।

आलिया अक्सर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं। हाल ही में आलिया ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट की जिसमें वो ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी पहने हुए हैं। आलिया की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए उनके फैंस और दोस्तों ने कमेंट्स किए।

इनके बीच बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी आलिया की फोटो पर कमेंट करते हुए उनसे शादी करने तक को कह दिया। आलिया की ये फोटो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। इसमें वो काउच के साथ बैठी हुई हैं।

मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब आलिया ने बिकिनी में अपनी फोटो पोस्ट की हो, इससे पहले भी वो कई बार ऐसा कर चुकी हैं और इसके चलते चर्चा में रही हैं। 

कौन हैं आलिया
 
आलिया अनुराग कश्यप और उनकी पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं। वो साउथ कैलिफोर्निया की Chapman University से पढ़ाई कर रही हैं, जहां उन्होंने साल 2019 में एडमिशन लिया था। इस साल 09 जनवरी को आलिया 20 साल की हुई हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर