Anurag Thakur Dance: 'मल्हारी' गाने पर रणवीर संग थिरके केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, वीडियो वायरल

Anurag Thakur Dances With Actor Ranveer Singh: कुछ समय पहले केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और स्मृति ईरानी का डांस वीडियो वायरल हुआ था और अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का थिरकते हुए वीडियो सामने आया है।

Anurag Thakur Dances With Actor Ranveer Singh
Anurag Thakur Dances With Actor Ranveer Singh 
मुख्य बातें
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का थिरकते हुए वीडियो सामने आया है।
  • दुबई में आयोजित इंडिया एक्सपो में थिरके अनुराग ठाकुर।
  • सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है वीडियो।

Anurag Thakur Dances With Actor Ranveer Singh: कुछ समय पहले केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और स्मृति ईरानी का डांस वीडियो वायरल हुआ था और अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का थिरकते हुए वीडियो सामने आया है। दुबई में आयोजित इंडिया एक्सपो में अनुराग ठाकुर अभिनेता रणवीर सिंह के साथ डांस करते नजर आए। ठाकुर दुबई के इंडिया एक्सपो में "द ग्लोबल रीच ऑफ इंडियन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री" प्रोग्राम में आए थे। रणवीर सिंह इंडियन पवेलियन में इस कार्यक्रम के मेन हॉस्ट थे।

वायरल वीडियो में रणवीर सिंह की फिल्म "बाजीराव मस्तानी" का हिट गाना "मल्हारी" बजता है और दोनों उसी पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दरअसल रणवीर सिंह बात करते करते अचानक डांस करने लगते हैं और वह अनुराग ठाकुर से भी डांस करने के लिए कहते हैं।

Also Read: अजब-गजब फैशन को लेकर कई बार उड़ चुका रणवीर सिंह का मजाक

वीडियो में आप देखेंगे कि पहले तो अनुराग ठाकुर रणवीर से इनकार करते हैं, लेकिन रणवीर सिंह के बार-बार कहने पर वह थिरकने लगते हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का ये नया रूप उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आया है। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो छाया हुआ है। 

ट्विटर अकाउंट पर अनुराग ठाकुर के ऑफिस की ओर से भी यह वीडियो साझा किया गया है जिसे अब तक लाखों की संख्या में व्यूज मिल चुके हैं। 

रैंप पर दिखा AAP नेता राघव चड्ढा का जलवा 

राजनीतिक हस्तियां समय समय पर अपनी दूसरी प्रतिभाओं का भी प्रदर्शन करती रहती हैं। हाल ही में राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी (आप) के लोकप्रिय युवा चेहरा राघव चड्ढा ने रविवार को दिल्ली में जैसे ही लैक्मे फैशन वीक के दौरान रैंप वॉक किया तो उनका वीडियो वायरल हो गया। राघव अपने मामा और डिजाइनर पवन सचदेव के शो स्टॉपर थे और राघव चड्ढा ने अभिनेता अपारशक्ति खुराना के साथ रैंप वॉक किया था।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर