छह महीने में ऐसे बदली Virat Kohli- Anushka Sharma की लाइफ, देखें Vamika के साथ विरुष्का के यादगार पल

Six Months of Virat Kohli-Anushka Sharma Daughter Vamika: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वमिका को छह महीने पूरे हो गए हैं। अनुष्का शर्मा ने इस मौके पर खास पोस्ट लिखा है।

Anushka Sharma,  Virat Kohli
Anushka Sharma, Virat Kohli 
मुख्य बातें
  • विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वमिका को छह महीने हो गए हैं।
  • अनुष्का शर्मा ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।
  • बीते छह महीने में विरुष्का वमिका की कई यादों को सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं।

मुंबई. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वमिका छह महीने की हो गई हैं। इस मौके  पर विराट कोहली और अनुष्का ने जश्न मनाया। अनुष्का शर्मा ने केक की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। बीते छह महीने  में वमिका से जुड़ी कई यादों को विराट और अनुष्का सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बीते साल सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। वहीं, 11 जनवरी को विराट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बेटी के जन्म की खुशखबरी फैंस को दी थी। विराट कोहल ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हम दोनों को ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि आज हमारे यहां बेटी हुई हैं। हमारा ये सौभाग्य है कि हमें जिंदगी का ये चैप्टर अनुभव करने का मौका मिला। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद'    

Welcome to the world, Vamika

बेटी के नाम का खुलासा 
अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर बेटी वमिका के नाम का खुलासा किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपनी  बेटी की पहली झलक भी दिखलाई थी। अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा था, हम हमेशा से प्यार,आभार से जिए अब नन्हीं वमिका इसे अलग स्तर पर ले गई हैं। आंसू, हंसी, चिंता ये कुछ ऐसे इमोशन हैं जो हमने बीते कुछ वक्त में कई बार अनुभव किए हैं।'

First picture

छह महीने पूरे होने पर शेयर की फोटो
वमिका के छह महीने पूरे होने पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। हालांकि, फोटो में वमिका का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। फोटो में विराट अपनी बेटी को गोद में पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।

अनुष्का शर्मा ने  बेटी की फोटो शेयर करते  हुए  लिखा, 'उसकी एक मुस्कान हमारी पूरी दुनिया बदल सकती है। हमें उम्मीद है कि हम उस प्यार के साथ जी सकते हैं जिन्हें आप हम में देखते हैं। हम तीनों को छह महीने की शुभकामनाएं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर