सत्ते पे सत्ता के रीमेक में दीपिका पादुकोण नहीं ये एक्ट्रेस आएगी नजर, निभाएंगी हेमा मालिनी का रोल

बॉलीवुड
Updated Sep 17, 2019 | 23:09 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

साल 1982 में रिलीज हुई मशहूर फिल्म सत्ते पे सत्ता का रीमेक में एक्टर ऋतिक रोशन के नाम पर मुहर लग चुकी है। हालांकि एक्ट्रेस के लिए दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ का नाम सामने आ चुका है।

Hema Malini and Anushka Sharma
Hema Malini and Anushka Sharma 
मुख्य बातें
  • साल 1982 में रिलीज हुई हिट फिल्म सत्ते पे सत्ता का रीमेक बनने जा रहा है
  • फिल्म को लेकर अमिताभ बच्चन के रोल के लिए ऋतिक रोशन के नाम पर मुहर लग चुकी है
  • फिल्म में हेमा मालिनी के रोल के लिए दीपिका पादुकोण से लेकर कटरीना कैफ तक का नाम सामने आ चुका है
  • अब फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा का नाम सामने आया है और बताया जा रहा है कि वो हेमा मालिनी के रोल में दिखेंगी

बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से फिल्मों के रीमेक का चलन चल पड़ा है। जहां बीते दिनों कई रीमेक फिल्में रिलीज हो चुकी हैं तो वहीं कुछ इस लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। इस लिस्ट में मशहूर फिल्म सत्ते पे सत्ता भी नाम भी शामिल है, जिसे लेकर पिछले काफी समय से चर्चा है। अब तक फिल्म के लिए कई नाम सामने आ चुके हैं हालांकि उन्हें लेकर अब तक कुछ भी साफ नहीं हो पाया है।

फिल्म में लीड रोल के लिए एक्टर ऋतिक रोशन का नाम सामने आता रहा है जिसकी हाल ही में पुष्टि हुई है। हालांकि अभिनेत्रियों में अब तक दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ का नाम सामने आ चुका है लेकिन अब बताया जा रहा है कि फिल्म में अनुष्का शर्मा नजर आएंगी। एक वेबसाइट की खबर के मुताबिक सत्ते पे सत्ता के रीमेक में अनुष्का शर्मा एक्ट्रेस हेमा मालिनी का रोल प्ले करती दिखेंगी। अनुष्का फिल्म में ऋतिक रोशन की पत्नी का रोल निभाएंगी। अनुष्का से पहले एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम चर्चा में रहा था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

 

इन एक्टर्स का नाम आया था सामने 

मालूम हो कि साल 1982 में रिलीज हुई  फिल्म सत्ते पे सत्ता की कहानी 7 भाईयों के इर्द गिर्द घूमती है, जिसमें अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी लीड रोल में थे। फिल्म के रीमेक की बात सामने आने के बाद से ही इसके लिए कई बड़े एक्टर्स के नाम सामने आए। इसके लिए शाहरुख खान, अक्षय कुमार और सलमान खान का नाम सामने आ चुका है। हालांकि इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं हुई। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

 

पहली बार नजर आएगी ऋतिक- अनुष्का की जोड़ी

फिल्म में ऋतिक रोशन अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा उनकी पत्नी हेमा मालिनी को रोल में दिखाई देंगी। यह पहली बार होगा जब बड़े पर्दे पर ऋतिक और अनुष्का की जोड़ी नजर आएगी। बता दें कि अनुष्का आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आईं थी, जिसमें उनके अलावा शाहरुख खान और कटरीना कैफ लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई थी हालांकि अनुष्का के काम को काफी सराहा गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर