बेटी के साथ अनुष्‍का शर्मा ने शेयर की पहली तस्‍वीर, मां बनने के बाद ऐसा है न्‍यू लुक, बताया अपना रुटीन

अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर पहली बार अपनी बेटी की पहली फोटो शेयर की है। फोटो में अनुष्का का लुक काफी बदला नजर आ रहा है। अनुष्का ने काफी वेट लॉस किया है।

Anushka Sharma
Anushka Sharma 
मुख्य बातें
  • विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है।
  • अनुष्का शर्मा ने बेटी की पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।
  • अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी के बाद वेट लॉस किया है।

मुंबई. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बीते महीने बेटी के पेरेंट्स बने थे। अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर पहली बार बेटी की फोटो शेयर की है। इसके अलावा उन्होंने बेटी का नाम भी शेयर किया है। फोटो में अनुष्का का लुक काफी बदला नजर आ रहा है।

अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी का वेट लॉस किया है। वह क्रीम कलर के टॉप में नजर आ रही हैं। वहीं, उन्होंने लोवर भी कैरी किया हुआ है। फोटो में अनुष्का के साथ उनके पति विराट कोहली और बेटी वामिका भी नजर आ रहे हैं। 

अनुष्का शर्मा ने फोटो के साथ लिखा, ' हम एक साथ प्यार से रहे लेकिन अब नन्हीं वामिका इसे एक अलग स्तर पर ले गई हैं। आंसू, हंसी, परेशानी, आनंद ये सभी इमोशन हर कुछ ही मिनट में महसूस करते हैं।'

Virat Anushka

ये है नाम का मतलब
अनुष्का शर्मा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, नींद उड़ गई है, लेकिन हमारा दिल भर गया है। हम सभी को उनकी शुभकामनाएं, दुआओं और सकारात्मक ऊर्जा के लिए धन्यवाद देते हैं।

आपको बता दें कि वामिका देवी दुर्गा का एक नाम है। इस नाम की लड़कियां वृषभ राशि की होती हैं। अंक ज्योतिष के मुताबिक इस नाम वालों के ग्रह का स्वामी शुक्र और लकी नंबर 6 होता है।

सोशल मीडिया के जरिए दी थी जानकारी
विराट कोहली ने 11 जनवरी को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को खुशखबरी दी थी। विराट कोहली ने पोस्‍ट किया था, 'हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्‍यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं।'

विराट आगे लिखते हैं, 'अनुष्‍का और हमारी बेटी दोनों बिलकुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्‍य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्‍टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी निजता चाहिए होगी।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर