Anushka sharma News: महिला क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा? विराट कोहली से इंस्पायर होगा रोल

Anushka sharma News: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक साल से पर्दे से गायब हैं। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस दो साल बाद पर्दे पर विराट कोहली से इंस्पायर होकर एक क्रिकेटर की भूमिका निभाने की तैयारी में हैं।

Anushka sharma
Anushka sharma 
मुख्य बातें
  • अनुष्का शर्मा ने शुरू की नई फिल्म तैयारी।
  • अनुष्का शर्मा महिला क्रिकेटर की भूमिका में नजर आ सकती हैं।
  • एक्ट्रेस इस वक्त स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फिल्म जीरो के बाद अब तक किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। इस बीच उन्होंने अपनी अगली फिल्म की भी घोषणा नहीं की। अब एक्ट्रेस को लेकर ऐसी खबर आ रही हैं कि वो बायोपिक की तैयारी कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी के जिंदगी पर आधारित होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। बता दें कि एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो इस वक्त खुद को तरोताजा रखने में ज्यादा समय दे रही हैं। क्योंकि कुछ नया सोचने के लिए बेहद जरूरी है कि खुद को ताजा रखना।

उन्होंने बताया कि वो इस समय स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं एक बेहतरीन फिल्म साइन करना चाहती हूं और दोबारा सेट पर जाना चाहती हूं। वहीं अनुष्का आखिरी बार फिल्म जीरो में शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ दिखाई दी थी।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

 

साल 2017 में भारतीय कप्तान विराट कोहली से शादी करने के बाद अनुष्का इन दिनों पर्सनल लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने शादी की दूसरी सालगिरह मनाई है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी पति के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। वहीं एक्ट्रेस अगर इस फिल्म को साइन करती हैं तो दूसरी बार पर्दे पर एक खिलाड़ी की भूमिका में दिखाई देंगी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

 

इससे पहले उन्होंने सुलतान में एक पहलवान की भूमिका अदा की थी। सुलतान में अनुष्का शर्मा के अपोजिट सलमान खान दिखाई दिए थे। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर