विवेक ओबरॉय के साथ फिल्म में काम करने वाले हैं अरबाज खान, क्या सलमान खान हैं नाराज?

Arbaaz Khan Vivek Oberoi: सलमान खान के भाई अरबाज खान विवेक ओबरॉय के साथ फिल्म में काम करने वाले हैं। फिल्म रोजी- द सैफरन चैप्टर में पहली बार दोनों बड़े पर्दे पर नजर आ सकते हैं।

Arbaz Khan, Vivek Oberoi
Arbaz Khan, Vivek Oberoi 
मुख्य बातें
  • सलमान खान के भाई अरबाज विवेक के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। 
  • अरबाज, विवेक ओबरॉय के संग फिल्म रोजी- द सैफरन चैप्टर में नजर आने वाले हैं।
  • फिल्म से ही श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

मुंबई. सलमान खान और विवेक ओबरॉय की दुश्मनी पिछले 17 साल से चली आ रही है। विवेक ओबरॉय ने कहा था कि सलमान खान के कारण उनके हाथ से कई काम निकल गए हैं। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के भाई अरबाज विवेक के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरबाज, विवेक ओबरॉय के संग फिल्म रोजी- द सैफरन चैप्टर में नजर आने वाले हैं। दरअसल करियर के लिहाज से दोनों ही एक्टर को एक हिट फिल्म की दरकार है। 

रोजी- द सैफरन चैप्टर के जरिए ही श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के अलावा विवेक ओबेरॉय इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

सलमान खान हैं नाराज? 
अरबाज खान और विवेक ओबरॉय के साथ काम करने पर सलमान खान ने फिलहाल कोई रिएक्शन नहीं दिया है। वहीं, फिल्म में विवेक लीड रोल में होने वाले हैं। अरबाज सपोर्टिंग रोल में होंगे। 

आपको बता दें कि विवेक ओबरॉय ने साल 2003 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर सलमान खान पर कई आरोप लगाए थे। विवेक ओबरॉय ने कहा था कि सलमान खान उनको धमकियां दे रहे हैं। 

सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म
विवेक ओबरॉय की फिल्म को विशाल मिश्रा डायरेक्ट कर रहे हैं और ये इस साल के अंत में शुरू होगी। इससे पहले फिल्म से पलक तिवारी का पहला लुक सामने आया था। पलक फिल्म में रोजी का किरदार निभा रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

पलक तिवारी की फिल्म रोजी: द सैफरन चैप्टर गुरुग्राम में हुई एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म होगी। इसकी कहानी कॉल सेंटर में काम करने वाली उस लड़की पर है जो अचानक शहर से लापता हो गई।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर