इतने बड़े और खूबसूरत बंगले की मालकिन हैं अर्चना पूरन सिंह, देखें- घर की इनसाइड वीडियो

Archana Puran Singh House Inside Video: एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह बहुत बड़े व खूबसूरत बंगले की मालकिन हैं। आज हम आपको दिखा रहे हैं उनके घर के अंदर की खूबसूरत वीडियोज।

Archana Puran Singh House
Archana Puran Singh House   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह बहुत बड़े बंगले मालकिन हैं
  • अर्चना इन दिनों अपने बंगले के अंदर की खूबसूरत वीडियो पोस्ट कर रही हैं
  • अर्चना के फैंस को उनके घर के ये वीडियो बहुत पसंद आ रहे हैं

मशहूर बॉलीवुड और टेलिविजन एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह इन दिनों घर पर हैं और फैमिली के साथ समय बिता रही हैं। अर्चना आए दिन इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर रही हैं जो कि उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं और वो कमेंट कर उनकी तारीफ भी करते हैं। 

अर्चना ने हाल ही में अपने पति व एक्टर परमीत सेठी की वीडियो शेयर की जिसमें वो घर के गार्डन में झाड़ू लगाते नजर आ रहे हैं। तो वहीं उनकी मां पेड़ों में पानी डालती दिख रही हैं। इस वीडियो में अर्चना ने अपने घर का गार्डन भी दिखाया है जो बेहद खूबसूरत है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on

अर्चना शाम को घर के गार्डन में वॉक करते हुए अपनी, अपने पति परमीत और दोनों बेटों की वीडियो भी शेयर करती हैं। वीडियो में उनकी मां और उनके डॉग ड्रामा और पैच भी नजर आते हैं। 

अर्चना के गार्डन एरिया की वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on

अर्चना अक्सर अपनी हाउस हेल्प भाग्यश्री की वीडियो शेयर करती रहती हैं। वीडियो में भाग्यश्री हंसती दिखाई दे रही हैं और जब अर्चना उनसे हंसने की वजह पूछती हैं तो वो बोलती हैं कि टीवी में जोक सुनकर हंस रही हैं। इसके बाद भाग्यश्री कहती हैं कि वो हमेशा खुश रहती हैं और कहती हैं कि मैं हैप्पी फैमिली में रहती हूं इसलिए खुश रहती हूं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on

बता दें कि अर्चना ने साल 1992 में परमीत सेठी से शादी की थी। उनके दो बेटे हैं आर्यमान और आयुष्मान सेठी। मालूम हो कि इंस्टाग्राम पर अर्चना के 4.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर