Arjun Kapoor ने बांद्रा वेस्ट में खरीदा 20 करोड़ का स्काईविला?, गर्लफ्रेंड Malaika Arora के बने पड़ोसी

बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब खबर है कि अर्जुन कपूर ने मलाइका के पड़ोसी बन गए हैं। उन्‍होंने बांद्रा वेस्ट में 20 करोड़ का स्काईविला खरीदा है।

Malaika arora and Arjun Kapoor
Malaika arora and Arjun Kapoor 
मुख्य बातें
  • अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
  • दोनों अक्‍सर साथ में स्‍पॉट होते हैं, चर्चा है कि जल्‍द दोनों शादी करने वाले हैं।
  • मलाइका ने अरबाज खान से तलाक लिया था और अर्जुन कपूर के करीब आ गईं।

बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ पिछले 3 सालों से रिश्ते में हैं। मलाइका ने अरबाज खान से तलाक लिया था और अर्जुन कपूर के करीब आ गईं। दोनों अक्‍सर साथ में स्‍पॉट होते हैं। दोनों साथ में छुट्टियां बिताने जाते हैं। दोनों अब एक दूसरे के लिए प्‍यार को छ‍िपाते भी नहीं हैं। चर्चा है कि जल्‍द दोनों शादी करने वाले हैं।

अब खबर है कि अर्जुन कपूर ने मलाइका के पड़ोसी बन गए हैं। उन्‍होंने बांद्रा वेस्ट में 20 करोड़ का स्काईविला खरीदा है। कहा जा रहा है 25 मंजिल की इस बिल्डिंग में एक स्काईविला अर्जुन कपूर ने भी बुक कराया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 20 करोड़ रुपए के इस घर में सभी सुविधाएं हैं। इसमें एक पूल और गोल्‍फ एरिया भी है। हालांकि अर्जुन कपूर की तरफ से अभी तक अधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है।  

बता दें कि शादी के प्लान के बारे में पूछने पर मलाइका ने एक वेबसाइट को बताया था कि हमारे बहुत सारे प्लान्स हैं। मुझे अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपनी टीम के साथ काम करना है। मैं बिजनेस को और भी ज्यादा विकसित और बेहतर करना चाहती हूं। मैंने सीखा है कि जब मौके आते हैं तो उन्हें ले लेना चाहिए। 

बता दें कि अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फ‍िल्‍म सरदार का ग्रैंडसन को लेकर चर्चा में हैं। यह फ‍िल्‍म हाल ही में रिलीज हुई है जिसकी काफी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। अर्जुन कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो एक विलेन 2 में दिखेंगे। वहीं भूत पुलिस में भी वह सैफ अली खान और जैकलीन फर्नांडीज के साथ अहम किरदार निभाएंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर