मलाइका से पहले सलमान खान की बहन अर्पिता संग रिलेशनशिप में थे अर्जुन कपूर, 2 साल तक किया था डेट

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले वो सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान को डेट कर चुके हैं?

Arpita Khan with Arjun Kapoor
Arpita Khan with Arjun Kapoor 
मुख्य बातें
  • पिछले कुछ समय से मलाइका अरोड़ा संग रिलेशनशिप में हैं अर्जुन कपूर।
  • मलाइका से पहले सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान को डेट कर चुके हैं अर्जुन।
  • अर्जुन कपूर ने अर्पिता खान को दो साल डेट किया था।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे के लिए अपने प्यार का खुलकर इजहार कर चुके हैं और अक्सर साथ समय बिताते नजर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मलाइका से पहले अर्जुन एक्टर सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान को डेट कर चुके हैं। 

2 साल अर्जुन ने किया था अर्पिता को डेट

अर्जुन सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान को डेट कर चुके हैं। दोनों ने करीब एक दशक पहले एक- दूसरे को डेट किया था और दोनों करीब दो साल तक रिलेशनशिप में थे। लेकिन करीब दो साल बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। साल 2014 में अर्जुन ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया था कि अर्पिता उनका पहला प्यार थीं और यही एक रिश्ता है जिसके लिए वो सीरियस थे। अर्जुन ने जब अर्पिता को डेट किया तब उनकी उम्र केवल 18 साल थी। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया था, 'मैं उस वक्त 18 साल का था और सलमान भाई के साथ फिल्म मैंने प्यार क्यों किया में काम कर रहा था। फिल्म की शूटिंग के दौरान हमारा रिलेशनशिप शुरू हुआ। मैं सलमान भाई से डरता था। मैं डरा हुआ था तो मैंने उन्हें और पूरे परिवार को जाकर सब बता दिया।'

अरबाज की एक्स वाइफ हैं मलाइका अरोड़ा

सलमान खान की छोटी बहन को डेट करने और उनके साथ सीरियस रिलेशनशिप में रहने के बाद अर्जुन अब मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। मालूम हो कि मलाइका सलमान खान के छोटे भाई और एक्टर अरबाज खान की पूर्व पत्नी हैं। बता दें कि मलाइका और अरबाज ने साल 1998 में शादी की थी, दोनों का एक बेटा अरहान भी है। दोनों ने शादी के करीब 19 साल बाद तलाक ले लिया। अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका अब अर्जुन संग रिलेशनशिप में हैं।

सलमान खान को बताया था मेंटर

अर्जुन कपूर और सलमान खान आज भले ही एक दूसरे से बात ना करते हों लेकिन एक समय था जब अर्जुन सलमान को अपना मेंटर बताते थे। अर्जुन का कहना था कि बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए अर्जुन को सलमान ने ही प्रोत्साहित किया था। फिल्मों में कदम रखने से पहले अर्जुन का वजन 140 किलो था। लेकिन फिल्मों में एंट्री करने के लिए उन्होंने मेहनत की और करीब 50 किलो तक अपना वजन कम किया। अर्जुन ने बताया था कि सलमान ने उन्हें कहा था कि वो स्टार बन सकते हैं। इसके साथ ही अर्जुन सलमान की काफी तारीफ भी किया करते थे। अर्जुन का कहना था कि कामयाबी हो या विफलता, सलमान को कोई नहीं बदल पाया। एक अलग इंसान के तौर पर वो हमेशा से एक जैसे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर