मलाइका अरोड़ा की फोटो पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने किया ये कमेंट, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

बॉलीवुड
Updated Sep 26, 2019 | 11:01 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

मलाइका अरोड़ा हाल ही में मुंबई में हुए वोग ब्यूटी अवॉर्ड 2019 में पहुंचीं। यहां वो व्हाइट कलर का लेसी थाई हाई स्लिट गाउन पहने नजर आईं जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही थीं।

Malaika Arora
Malaika Arora 
मुख्य बातें
  • हाल ही में मुंबई में हुए वोग ब्यूटी अवॉर्ड 2019 में पहुंचीं मलाइका अरोड़ा
  • मलाइका यहां सफेद कलर का थाई हाई स्लिट गाउन पहनकर पहुंचीं जिसमें वो बेहद ग्लैमरस लग रहीं थीं
  • उनकी तस्वीरों पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने कमेंट किया जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है

मुंबई में वोग ब्यूटी अवॉर्ड 2019 आयोजित किया गया जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। यहां बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी पहुंचीं और यह कहना गलत नहीं होगा कि अपने लुक और स्टाइल से उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी। मलाइका यहां व्हाइट कलर का डीप नेक नेट गाउन पहनकर पहुंचीं थीं। इस थाई हाई स्लिट गाउन के साथ उन्होंने डार्क कलर की लिपस्टिक का इस्तेमाल किया और मिडल पार्टिंग के साथ बालों को खुला रखा। अपने इस लुक के साथ उन्होंने हाई हील्स पहनी।

मलाइका का यह लुक काफी बोल्ड और ग्लैमरस था। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं एक्ट्रेस ने खुद भी अपनी कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिनमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। मलाइका की ये फोटोज इतनी ग्लैमरस हैं कि उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी इसपर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए। मलाइका की फोटो पर अर्जुन ने फायर इमोजी बनाकर कमेंट किया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

अर्जुन के कमेंट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। उनके कमेंट पर रिप्लाई करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'अर्जुन भईया भाभी अकेले- अकेले फोटो खिंचवा रही हैं'। तो एक अन्य यूजर ने लिखा कि हम इसी कमेंट के इंतजार में थे। 

बता दें कि इस साल अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इस मौके पर दोनों साथ में छुट्टियां मनाने गए थे और अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका ने उनके साथ एक फोटो शेयर की जिसमें दोनों के बीच नजदीकियां देखी जा सकती थीं। मलाइका ने अर्जुन के साथ जो फोटो शेयर की थी वो काफी खास थी क्योंकि यह पहली बार था जब मलाइका और अर्जुन एक- दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

उनके रिश्ते और उम्र के फासले के चलते अक्सर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। इस बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा था कि उनका (मलाइका का) उम्र में अर्जुन से बड़े होने के चलते उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ता।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर