क्या Malaika Arora से शादी करने के लिए घरवाले डाल रहे हैं दबाव? Arjun Kapoor ने दिया ये जवाब

Malaika Arora And Arjun Kapoor Marriage: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी का फैन्स इंतजार कर रहे हैं। अर्जुन ने अब बताया कि क्या परिवार की तरफ से उन पर शादी का दबाव है? जानिए अर्जुन कपूर का जवाब...

Malaika Arora And Arjun Kapoor
Malaika Arora And Arjun Kapoor 
मुख्य बातें
  • मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी का फैन्स इंतजार कर रहे हैं।
  • अर्जुन कपूर ने अब एक बार फिर शादी के सवाल का जवाब दिया है।
  • अर्जुन कपूर ने बताया कि क्या उन पर परिवार की तरफ से शादी का दबाव है।

मुंबई. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। अब फैन्स दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन कपूर की फैमिली उन पर शादी का प्रेशर डाल रहे हैं। अब अर्जुन ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अर्जुन कपूर ने कहा कि- मेरी फैमिली को ये पता है कि मैं सभी की सुनता हूं, लेकिन अपनी मन की करता है। ऐसे में एक वक्त के बाद वह मुझे बोलना बंद कर देते हैं। मैंने अपने परिवार को कभी भी निराश नहीं किया है।    
 
बकौल अर्जुन- मैं हर फैसला प्रैक्टिकली लेता हूं। मैं जितना मैच्यूर हूं उससे ज्यादा होने की कोशिश करता हूं। कई बार मैंने इसका खमियाजा भी भुगता है। उन पर  मैं उन पर बिना बोझ डाले संभाल सकता हूं।  
 

अर्जुन बोले- हमेशा से होना चाहता हूं सेटल 
अर्जुन कपूर ने इंटरव्यू में कहा कि- मैं हमेशा से ही सेटल होना चाहता हूं। मैंने किसी से कुछ भी नहीं छिपाया है। मैं अपने जवाब को बरकरार रखता हूं। मेरा परिवार जानता है कि मैं कोई भी फैसला उन्हें ध्यान में रखर लूंगा।  

अर्जुन से पहले मलाइका अरोड़ा ने शादी के सवाल पर कहा था-  हमारे बहुत सारे प्लान्स हैं। मुझे अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपनी टीम के साथ काम करना है। मैं बिजनेस को और भी बेहतर करना चाहती हूं। मैंने सीखा है कि जब मौके आते हैं तो उन्हें ले लेना चाहिए। आज के प्लान्स में संतोष रखने की कोई जगह नहीं है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Sun,star,light,happiness.......2020 A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

नए साल में शेयर की थी फोटो 
मलाइका अरोड़ा ने नए साल के मौके पर अर्जुन कपूर के साथ फोटो शेयर की थी। इस फोटो में मलाइका अरोड़ा बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक मूड में नजर आ रही हैं।मलाइका फोटो में अर्जुन को बाहों में लिए गाल पर किस कर रही हैं। 

मलाइका अरोड़ा ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सूरज, तारे, प्रकाश और हैप्पीनेस... साल 2020।' अर्जुन मलाइका ने नया साल गोवा में मनाया था। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने बर्थडे पर इस रिश्ते को ऑफिशियल किया था।  
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर