सोनम कपूर के लिए बॉक्सिंग चैंपियन से भिड़ गए थे अर्जुन कपूर, स्कूल से होना पड़ा था सस्पेंड

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी बहन सोनम कपूर के काफी करीब हैं। अर्जुन एक वक्त सोनम के लिए बॉक्सिंग चैंपियन से तक भिड़ गए थे। जानिए अर्जुन कपूर का ये किस्सा...

Arjun Kapoor, Sonam Kapoor
Arjun Kapoor, Sonam Kapoor 
मुख्य बातें
  • अर्जुन कपूर अपनी बहन सोनम कपूर के बेहद करीब हैं।
  • अर्जुन ने बताया कि वह सोनम के कारण स्कूल से सस्पेंड हो गए थे।
  • अर्जुन कपूर दरअसल एक बॉक्सिंग चैंपियन से भिड़ गए थे।

मुबंई.अर्जुन कपूर अपनी बहन सोनम कपूर के बेहद करीब हैं। सोनम कई इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि अर्जुन उनको लेकर बेहद प्रोटेक्टिव हैं। अब अर्जुन कपूर ने बताया कि वह स्कूल में सोनम के कारण सस्पेंड हो चुके हैं। 

रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में अर्जुन कपूर ने स्कूल टाइम का किस्सा सुनाया। अर्जुन के मुताबिक स्कूल के वक्त वह काफी गोल-मटोल हुआ करते थे। एक दिन वह और सोनम कपूर के साथ बास्केटबॉल खेल रहे थे तभी कुछ सीनियर्स वहां आ गए। 

अर्जुन कपूर के मुताबिक सीनियर्स ने वहां आकर सोनम के हाथ से बॉल छीन ली थी। उन्होंने कहा कि वे अब खुद वहां खेलेंगे। सीनियर की इस हरकत से  परेशान सोनम रोते हुए अपने भाई अर्जुन कपूर के पास आई। 

Arjun Kapoor Got Beat Up In School After Trying To Defend Sonam Kapoor From A Bully

जड़ दिया घूंसा
अर्जुन कपूर आगे बताते हैं, 'सोनम ने मुझसे कहा कि मेरे साथ लड़कों ने उनके साथ बदतमीजी की। ये सुनकर मुझे गुस्सा आ गया और मैंने जाकर उस सीनियर लड़के को गाली दे दी। इस पर उस सीनियर ने घूरकर देखा।'

बकौल एक्टर, 'गाली सुनकर सीनियर लड़के ने मेरे चेहरे पर एक घूंसा जड़ दिया। इसके बाद आंख पर काला निशान हो गया। घर पहुंचकर जब सोनम ने  निशान देखा तो भाई को सॉरी कहा।'

Arjun Kapoor was beaten up in school because of Sonam, had to be beaten up and suspended - The Post Reader

बॉक्सिंग चैपियन था सीनियर
अर्जुन कपूर ने कहा कि जिस सीनियर ने उन्हें पंच मारा था वह बॉक्सिंग चैम्पियन था। एक्टर ने ये भी बताया कि उन्होंने न सिर्फ सीनियर से मार खाई बल्कि उन्हें सस्पेंड होना पड़ा था। 

एक्टर ने उस शख्स को गाली दी थी। इस कारण उन्हें स्कूल से निलंबित कर दिया गया था। इस घटना के बाद अर्जुन ने अपनी बहन सोनम से कहा था कि वह अपना ख्याल अब से खुद रखा करें।  
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर