The Lady Killer के बाद अर्जुन कपूर ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, फोटो शेयर कर बोले- 'नई फिल्म नई वाइब'

अर्जुन कपूर इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी है। एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक्टर की फोटो से ज्यादा उनके कैप्शन ने खींचा ध्यान।

arjun kapoor
arjun kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अर्जुन कपूर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं
  • अर्जुन ने हाल ही में अपनी फोटो शेयर की है
  • एक्टर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है

Arjun Kapoor starts shooting new film : बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं। एक्टर एक के बाद एक फिल्में कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म द लेडी किलर की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर लीड रोल में है। दोनों स्टार्स दूसरी फिल्म में फिर से साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि इस प्रोजेक्ट का नाम और डेट रिवील नहीं हुआ है। लेकिन इस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू हो चुकी है। एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है। 

अर्जुन ने अपनी कुछ सनकिस्ड फोटो शेयर की है। फोटो में अर्जुन काफी हैंडसम लग रहे हैं। एक्टर की मोनोक्रोम फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्टर ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'नई फिल्म नई वाइब'। एक्टर के पोस्ट पर रकुल प्रीत ने कमेंट किया अकेले- अकेले। वहीं, वरुण धवन ने कमेंट किया कैसे इंसान हो आप। 

अर्जुन कपूर के हाथ लगी एक और फिल्म

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

ये भी पढ़ें - सुकेश से शादी करनी चाहती थीं जैकलीन फर्नांडिस, सलमान खान ने बचाया

इन फिल्मों में नजर आएंगे अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर की फिल्म लेडी किलर सस्पेंस ड्रामा थ्रिलर फिल्म होगी। अर्जुन फिल्म में छोटे शहर के लड़के का किरदार निभा रहे हैं जो एक खूबसूरत लड़की के प्यार में पड़ जाता है। इस फिल्म का निर्देशन अजय बहल ने किया है। हाल ही में अर्जुन कपूर एक विलेन रिटर्न्स में नजर आए थे। इस फिल्म में अर्जुन के साथ तारा सुतारिया, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म का पहला पार्ट एक विलेन साल 2014 में रिलीज हुई थी। अर्जुन के पास आसमान भारद्वाज की फिल्म Kuttey भी है। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू, राधिका मदान, नसीरुद्दीन शाह और कुमुद मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर