Arjun Kapoor की लेडी लव हैं उनकी गुरु! एक्टर ने बताया हर रोज क्या कुछ सिखाती हैं मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड के हॉटेस्ट और क्यूटेस्ट कपल्स में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अखबारों में अपनी जगह बटोरते रहते हैं। अक्सर यह दोनों अपनी मौजूदगी से सभी का दिल लूट लेते हैं।

Malaika Arora and Arjun Kapoor
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल्स में शुमार हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर।
  • कुछ साल पहले मीडिया के सामने अर्जुन और मलाइका ने अपने रिलेशनशिप को किया था ऑफिशल।
  • एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने बताया मलाइका के इस गुण पर आता है बेहद प्यार।

मुंबई: हमारी जिंदगी में शुमार हर एक व्यक्ति हमें कुछ ना कुछ सिखाता रहता है। यह व्यक्ति या तो हमारे दिल के बेहद पास हो सकता है या यह एक पराया भी हो सकता है। किसी ने बहुत खूब कहा है कि जिंदगी में आने वाला हर एक इंसान हमें कुछ ना कुछ सिखा जाता है। एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने इसी पर बात करते हुए कहा कि मलाइका अरोड़ा से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा कुछ सालों से रिलेशनशिप में हैं।

इस बात का खुलासा अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने खुद किया था। बहुत बार यह दोनों पब्लिक गैदरिंग या बॉलीवुड पार्टी में एक साथ दिख जाते हैं। पपराजी के लिए भी यह कपल बहुत खास है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले साल कोरोनावायरस के वजह से लगे लाॅकडाउन में मलाइका और अर्जुन एक साथ रह रहे थे। दोनों अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लेते हैं और आए दिन खबरों में सुर्खियां बटोरते रहते हैं। 

चलिए जानते हैं अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा खान से क्या-क्या सीखा है।

स्वाभिमान का ज्ञान देती हैं मलाइका:
अपने जिंदगी में मलाइका की महत्वाकांक्षा के ऊपर बताते हुए अर्जुन ने बताया कि मलाइका बहुत स्वाभिमानी हैं और इस गुण से अर्जुन बेहद प्यार करते हैं। उन्होंने बताया कि इतनी कम उम्र की दिखने वाली वह एक स्वतंत्र महिला हैं जो चीजों को एक नया रूप देती हैं।

वह हमेशा स्वाभिमान के साथ जीती हैं और अपने काम को बोलने देती हैं। वह अपनी जिंदगी इस तरह से जीती हैं कि वह हमेशा खुश रह सकें।

अपनी जिंदगी की हर एक महिला से सीखते हैं अर्जुन:
मलाइका अरोड़ा के बाद अर्जुन ने अपनी मां और अपनी बहनों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी मां से भी बहुत कुछ सीखा है इसके साथ वह अपनी बहन खुशी और जानवी कपूर से भी बहुत कुछ सीखते हैं। 

इन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं अर्जुन:
अगर अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अभी सरदार का ग्रैंडसन फिल्म की तैयारी कर रहे हैं जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसके साथ अर्जुन के पास एक विलन 2 और भूत पुलिस का प्रोजेक्ट है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर