Arjun Rampal B'day: शादी के 21 साल बाद पत्नी से लिया तलाक, 46 की उम्र में बन चुके हैं पिता

बॉलीवुड
Updated Nov 26, 2019 | 09:29 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

arjun rampal birthday: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल का आज जन्मदिन है और वो 47 साल के हो गए हैं। अर्जुन ने साल 1998 में मिस इंडिया और सुपर मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी, लेकिन हाल ही में दोनों का तलाक हो गया है।

Arjun Rampal with girlfriend Gabriella Demetriades
Arjun Rampal with girlfriend Gabriella Demetriades 
मुख्य बातें
  • एक्टर अर्जुन रामपाल की आज जन्मदिन है और वो 47 साल के हो गए हैं
  • अर्जुन रामपाल इसी साल जुलाई में तीसरी बार पिता बने थे
  • अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड पेरेंट्स बन गए हैं लेकिन दोनों ने अब तक शादी नहीं की है

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की आज जन्मदिन है और वो 47 साल के हो गए हैं। अर्जुन का जन्म 26 नवंबर 1972 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। वो छोटे थे तभी उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था जिसके बाद वो अपनी मां के साथ रहने लगे थे। उन्होंने नासिक के उसी स्कूल से पढ़ाई की जहां उनकी मां टीचर थीं। इसके बाद अर्जुन ने दिल्ली के हिंदू कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। 

अर्जुन ने साल 2001 में फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत से उन्होंने अपना डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने दीवानापन, दिल है तुम्हारा, दिल का रिश्ता, वादा, आई सी यू, असंभव, यकीन, रॉय, चक्रव्यूह, इनकार, डैडी, अनकही, दिल है तुम्हारा, डॉन, ओम शांति ओम, रॉक ऑन, हाउसफुल, राजनीति और रा.वन जैसी फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई। अर्जुन ने कई अवॉर्ड जीते जिनमें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी शामिल है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arjun (@rampal72) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arjun (@rampal72) on

 

अर्जुन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 1998 में उन्होंने जानी मानी मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां माहिया (2002) और मायरा (2005) हैं। शादी के करीब 20 साल बात 28 मई 2018 को दोनों ने इस बात की जानकारी दी कि वो अलग होने जा रहे हैं। इसके बाद इस साल दोनों का तलाक हो गया।

अर्जुन से 14 साल छोटी हैं उनकी गर्लफ्रेंड

अर्जुन इन दिनों गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को डेट कर रहे हैं, जो कि साउथ अफ्रीका की मॉडल हैं। गैब्रिएला का नाम एफएचएम (FHM'S) की दुनिया की 100 सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो चुका है। गैब्रिएला 32 साल की हैं।

अपनी बेटियों के साथ अर्जुन रामपाल

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arjun (@rampal72) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arjun (@rampal72) on

 

इस साल अप्रैल में अर्जुन ने यह जानकारी दी कि गैब्रिएला प्रेग्नेंट हैं औक जल्द ही मां बनेंगी। इसके बाद जुलाई महीने में गैब्रिएला ने एक बेटे को जन्म दिया। मालूम हो कि अर्जुन और गैब्रिएला ने अभी शादी नहीं की है। अर्जुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिग हैं और अक्सर गैब्रिएला के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर