धोखाधड़ी मामले में Ameesha Patel के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट, गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची घर

बॉलीवुड
Updated Oct 12, 2019 | 20:04 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Arrest Warrant Against Ameesha Patel: धोखाधड़ी और चेक बाउंस मामले में कहो न प्यार है की एक्ट्रेस अमीषा पटेल की मुश्किले बढ़ गई हैं। अमीषा के खिलाफ अरेस्ट वारेंट जारी हुआ है।

Ameesha Patel
Ameesha Patel 
मुख्य बातें
  • अमीषा पटेल के खिलाफ रांची के एक कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है।
  • रांची पुलिस अमीषा को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई स्थित उनके घर पहुंच गई है। 
  • अमीषा पटेल पर ये धोखाधड़ी का मामला साल 2018 का है।

मुंबई. धोखाधड़ी मामले में कहो न प्यार है की एक्ट्रेस अमीषा पटेल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अमीषा पटेल के खिलाफ रांची के एक कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। इसके बाद रांची पुलिस अमीषा को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई स्थित उनके घर पहुंच गई है। 

अमीषा के खिलाफ ये वारंट ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कुमार विपुल ने जारी किया है। इसके बाद अमीषा पटेल को गिरफ्तार करने के लिए रांची पुलिस के मुंबई के लिए रवाना हो गई थी। अमीषा फिलहाल बिग बॉस में नजर आ रही हैं।

अदालत इससे पहले अमीषा पटेल को समन भेजकर उनसे 8 जुलाई तक अपना पक्ष रखने के लिए कहा था। उन्होंने इन समन का जवाब नही दिया था। कोर्ट इस मामले में शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह की गवाही दर्ज कर चुका है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Lost in some lovely thoughts A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9) on

 

क्या है पूरा मामला 
अमीषा पटेल पर ये धोखाधड़ी का मामला साल 2018 का है। अमीषा के खिलाफ लवली वर्ल्‍ड एंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह ने फिल्म के नाम पर ढाई करोड़ रुपए ठगने का आरोप लगाया था। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमीषा पटेल फिल्म देसी मैजिक के लिए अजय कुमार सिंह से पैसे उधार मांगे थे। ये फिल्म ठंडे बस्ते पर चली गई। इस मामले में अमीषा के अलावा उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल ग्रूमर पर भी आरोप है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Have a rocking evening evryone A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9) on

 

2017 में पहली बार हुई मुलाकात
प्रोड्यूसर अजय सिंह के मुताबिक साल 2017 में उनकी मुलाकात अमीषा पटेल से हुई थी। उस दौरान दोनों के बीच एक फिल्म को लेकर बात भी हुई। यह फिल्म निर्माणाधीन थी और इसके एक बड़े हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी थी। कुछ आर्थिक दिक्कतों के कारण फिल्म रुक गई थी। 

 

 

अमीषा पटेल ने अजय को चेक भी दिया था। हालांकि, यह चेक बाउंस हो गया था। अजय कुमार सिंह ने आईएएनएस को बताया था कि तीन करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद उन्होंने रांची के अदालत में एक मामला दायर किया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर