Ashok Kumar Birthday: बॉलीवुड के प‍हले सुपरस्‍टार थे अशोक कुमार, होम्‍योपैथी की प्रैक्टिस भी करते थे साथ

Ashok Kumar Birthday: 40 और 50 के दशक में अपने काम का लोहा मनवाने वाले हिंदी सिनेमा के 'दादा मुनि' अशोक कुमार का आज जन्मदिन है।

Ashok Kumar
Ashok Kumar 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड के पहले सुपरस्‍टार और दादा मुनि अशोक कुमार का जन्‍मदिन आज
  • आज ही के दिन साल 1911 में भागलपुर में हुआ था उनका जन्‍म
  • अशोक कुमार का असली नाम कुमुदलाल गांगुली था

Ashok Kumar Birthday: 40 और 50 के दशक में अपने काम का लोहा मनवाने वाले हिंदी सिनेमा के 'दादा मुनि' अशोक कुमार का आज जन्मदिन है। आज ही के दिन साल 1911 में भागलपुर में उनका जन्‍म हुआ था। अशोक कुमार का असली नाम कुमुदलाल गांगुली था लेकिन जब वह पर्दे पर आए तो अशोक कुमार बन गए। सालों तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाले अशोक कुमार को बॉलीवुड का पहला सुपरस्‍टार कहा जाता है।

वह मशहूर गायक किशोर कुमार के बड़े भाई थे। अशोक कुमार छोटे भाई किशोर की वजह से जन्‍मदिन नहीं मनाते थे क्‍योंकि किशोर कुमार की मृत्यु का अशोक कुमार से खास कनेक्शन है। बॉलीवुड के महान सिंगर किशोर कुमार की डेश एनिवर्सरी अशोक कुमार के जन्‍मदिन वाले दिन होती है। किशोर कुमार की मृत्यु हार्ट अटैक से हुई थी। किशोर कुमार की मृत्यु अशोक कुमार के 76वे जन्मदिन के दिन हुई थी।

ऐसा रहा फ‍िल्‍मी सफर

वह पहली बार 1936 में आई फ‍िल्‍म बाम्बे टॉकीज की फिल्म जीवन नैया में नजर आए। इस फिल्म से इनके अभिनय की काफी तारीफ हुई और उनका एक्टिंग करियर शुरू हो गया। करीब 300 फिल्‍मों में काम करने वाले अभिनेता की पहचान पहले एंटी हीरो के रूप में हुई। अशोक कुमार मशहूर गायक किशोर कुमार के बड़े भाई थे। अशोक कुमार एक एक्टिंग के साथ-साथ पेंटर और होमियोपैथी की प्रैक्टिस भी किया करते थे। उनकी फ‍िल्‍म 'कंगन', 'बंधन' और 'झूला' और 1963 मे प्रदर्शित फिल्म 'बंदिनी' को भुलाया नहीं जा सकता है। 

पुरस्‍कारों की फेहरिस्‍त लंबी 

1968 में आई फिल्म आर्शीवाद के लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। वहीं 1988 मे दादा साहब फाल्के अवार्ड और 1998 में उन्हें पद्म भूषण अवार्ड भी उन्‍हें दिया गया। इसीक साथ संगीत नाटक अकादमी, फ‍िल्‍मफेयर भी वह प्राप्‍त कर चुके थे। छह दशक तक सिनेमा में काम करने वाले अभिनेता अशोक कुमार 10 दिसंबर 2001 इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा कह गए थे। भारत सरकार ने उनके सम्‍मान में डाक टिकट भी जारी किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर