Ayodhya Verdict: बॉम्बे से ठाकरे तक, अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद पर बनी हैं ये फिल्में

बॉलीवुड
Updated Nov 09, 2019 | 08:39 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ayodhya Case Verdict: अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला कुछ ही घंटों में आ जाएगा। बॉलीवुड में पिछले 27 साल से इस विषय पर कई फिल्में बनीं है। जानिए रामजन्म भूमि विवाद पर बनीं फिल्में...

Bombay
Bombay 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड में पिछले 27 साल से राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद पर कई फिल्में बनी हैं।
  • साल 1995 में रिलीज हुई मणिरत्नम की फिल्म बॉम्बे इस विषय पर पहली फिल्म थी।
  • अनुराग कश्यप की फिल्म ब्लैक फ्राइडे में भी बाबरी विध्वंस और मुंबई में हुए दंगे को दिखाया था।

मुंबई. अयोध्या मामले में आज सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। पीएम समेत हर कोई शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। बॉलीवुड में पिछले 27 साल से राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद पर कई फिल्में बनी हैं।

साल 1995 में आई मणिरत्नम की फिल्म बॉम्बे इस विवादित विषय पर बनी पहली फिल्म थी। फिल्म में साउथ एक्टर अरविंद स्वामी और मनीषा कोइराला लीड रोल में थे। इस फिल्म में बाबरी मस्जिद विध्वंस और उसके बाद मुंबई में हुए दंगे से जुड़ी घटनाएं दिखाई गई है। 

बॉम्बे बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके अलावा क्रिटिक्स ने भी इसे अच्छे रिव्यू दिए थे। इस फिल्म का म्यूजिक ए.आर.रहमान ने दिया था। इसे हिंदी के अलावा तेलेगु भाषा में डब किया गया था।   

 

 

नसीम और ब्लैक फ्राइडे
बॉम्बे के अलावा साल 1995 में इस विषय पर आधारित नसीम फिल्म भी रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक स्कूल जाती लड़की (मयूरी कांगो) की थी। ये लड़की अपने दादा के बेहद करीब थीं, जिनकी बाबरी मस्जिद की घटना में मौत हो जाती है। सईद अख्तर मिर्जा निर्देशित फिल्म को बेस्ट डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला था। 

साल 2007 में आई अनुराग कश्यप की फिल्म ब्लैक फ्राइडे 1993 में मुंबई बम ब्लास्ट पर आधारित थी। साल 2004 में फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने रोक लगा दी थी। फिल्म में बाबरी मस्जिद विध्वंस और उसके बाद मुंबई में हुए दंगे को दिखाया था। ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी।  

 

 


संजू और ठाकरे 
साल 2018 में रिलीज हुई संजय दत्त की बायोपिक संजू में भी बाबरी मस्जिद और मुंबई के दंगों को दिखाया था। फिल्म में ये भी दिखाया था कि मुंबई दंगों के दौरान सुनील दत्त ने दंगा पीड़ितों की मदद की थी। इस कारण उन्हें कुछ संगठन से धमकी मिली थी।

 

 

साल 2019 में रिलीज हुई बालासाहेब ठाकरे की बायोपिक ठाकरे में भी बाबरी मस्जिद विध्वंस, मुंबई में हुए दंगों को दिखाया था। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में थे। ठाकरे के अलावा स्लमडॉग मिलेनियर और साल 2011 में आई सात खून माफ में भी बाबरी मस्जिद का जिक्र था।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर