बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीत भावुक हुए आयुष्मान खुराना, शेयर की ये कविता

बॉलीवुड
Updated Aug 10, 2019 | 22:41 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने हाल ही में बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता। उन्हें यह वॉर्ड फिल्म अंधाधुन के लिए मिला जिसके बाद आयुष्मान इमोशनल हो गए और सोशल मीडिया पर ये पोस्ट किया।

Ayushmann Khurrana
Ayushmann Khurrana 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता
  • आयुष्मान को यह अवॉर्ड पिछले साल रिलीज हुई फिल्म अंधाधुन के लिए मिला
  • इस जीत के बाद आयुष्मान भावुक हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अलग तरह की फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने साल 2012 में फिल्म विक्की डोनर से बॉलीवुड में एंट्री की थी, इस फिल्म की कहानी बॉलीवुड फिल्मों की कहानी से अलग थी। इसके बाद से अब तक आयुष्मान ने हमेशा अलग तरह की फिल्में ही की हैं।

हाल ही में 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई जिसमें आयुष्मान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, उन्हें यह अवॉर्ड पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म अंधाधुन के लिए मिला। वहीं अंधाधुन को बेस्ट फिल्म का भी अवॉर्ड मिला। अब आयुष्मान ने इस कामयाबी के बाद सोशल मीडिया पर एक कविता शेयर की है जिसके जरिए उन्होंने अपने अब तक के सफर को बयां किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on

आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर लिखा,

'जब पहली दफा आया था मुंबई तब भी हो रही थी बारिश
आज भी बरखा बहार है

यहां की भीड़ की तरह सपने थे, आंखों में हजार
आज भी उमंगे तेज तर्रार हैं

मां- बाप ने नाम आंखों से दी थी मुझे परवाज
आज भी उनकी फिक्र बरकरार  है

सेकंड क्लास स्लीपर पे आया था इस शहर में दोस्तों के साथ,
आज भी उसी सफर का खुमार है।

उठ के गिरा, गिर के उठा। चला, उड़ा। 
आज उन्हीं ठोकरों की खातिर मेरे हक में राष्ट्रीय पुरस्कार है।'

ये है अंधाधुन की कहानी

फिल्म की कहानी आकाश नाम के एक ऐसे पियानिस्ट की कहानी है जो अंधा होने का नाटक करता है और इसी के चलते वो एक मुसीबत में फंस जाता है। फिल्म की कहानी इसी के इर्द- गिर्द घूमती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on

'अंधाधुन' के लिए पहली पसंद नहीं थे आयुष्मान 

श्रीराम राघवन द्वारा डायरेक्ट की गई अंधाधुन के लिए आयुष्मान पहली पसंद नहीं थे। इस फिल्म के लिए पहली पसंद वरुण धवन थे। श्रीराम राघवन और वरुण ने फिल्म बदलापुर में साथ काम किया था और वो एक बार फिर वरुण के साथ काम करना चाहते थे। वरुण के बाद अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया। 

इस फिल्म के लिए आयुष्मान ने खुद श्रीराम राघवन को मैसेज किया था, जिसके बाद उन्हें यह फिल्म मिली जो रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर छा गई। मालूम हो कि फिल्म में आयुष्मान के अलावा एक्ट्रेस तब्बू और राधिका आप्टे भी अहम रोल में थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में आयुष्मान की फिल्म आर्टिंकल 15 रिलीज हुई थी। अब वो फिल्म बाला, ड्रीम गर्ल, गुलाबो सितारो और शुभ मंगल ज्यादा सावधान में नजर आएंगे।

Entertainment News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का बॉलीवुड सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर