Baaghi 3: इस वजह से श्रद्धा कपूर को प्रपोज नहीं कर पाए टाइगर श्रॉफ, बताया- सिर्फ दूर से देखता था

Tiger Shroff New Film: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की जोड़ी बॉलीवुड में खूब पसंद की जाती है। दोनों दूसरी बार फिल्म बागी 3 में नजर आने वाले हैं।

Tiger Shroff and Shraddha Kapoor
Tiger Shroff and Shraddha Kapoor 
मुख्य बातें
  • टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी जल्द रिलीज होने वाली हैं।
  • फिल्म में एक्टर एक बार फिर से एक्शन अवतार में नजर आएंगे।
  • हाल ही में टाइगर ने बताया कि आखिर क्यों वो श्रद्धा कपूर को प्रपोज नहीं कर पाए।

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी नई फिल्म बागी 3 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में टाइगर एक बार फिर से जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखाई देंगे। फिल्म में टाइगर के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने बताया कि श्रद्धा कपूर उनकी क्रश थीं, लेकिन उन्होंने कभी उनसे अपने प्यार का इजहार नहीं किया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा कि टाइगर के भावनाओं के बारे में उन्हें कभी पता ही नहीं चला क्योंकि उसने बताने की हिम्मत ही नहीं की।

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म बागी 3 के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में टाइगर ने बताया स्कूल के दिनों में श्रद्धा कपूर मेरी क्रश थीं। जिसपर श्रद्धा ने कहा कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता था, अगर कुछ पता होता तो मैं कुछ कर सकती थी।

वहीं जब टाइगर से सवाल किया गया कि क्या आपने अपनी भावनाओं के बारे में श्रद्धा को बताने की कोशिश नहीं की। इसपर उन्होंने कहा कि मेरी बहुत फटती थी। मैं बस देखता था, लेकिन खतरनाक तरीके से नहीं। हां मैं बस दूर से देखता था, जब वो पास से गुजरती थीं, तो उनके बाल उड़ते थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

टाइगर ने आगे बेहद मजाकिए ढंग से कहा कि श्रद्धा से अपनी भावनाओं के बारे में बताने का विचार कभी नहीं आया। क्योंकि तब मैं बागी नहीं था। बता दें कि इससे पहले जब टाइगर श्रॉफ से सवाल किया गया कि श्रद्धा कपूर की कौन सी ऐसी बात है जो आपको आकर्षित नहीं करती है। जिसपर टाइगर ने कहा कि ये गलत सवाल है क्योंकि उनमें ऐसी कोई बात नहीं है जिससे आप आकर्षित नहीं हो सकते।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

बता दें कि टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर पहली बार शब्बीर खान की फिल्म बागी में नजर आए थे। अब जल्द दोनों फ्रेंचाइजी 'बागी' की तीसरी कड़ी यानी 'बागी 3' में नजर आने वाले हैं। बागी 3 को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ के अलावा रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म अगले महीने 6 मार्च को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर