Anushka Shetty Wedding: क्रिकेटर संग घर बसाने को लेकर अनुष्का शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई

Anushka Shetty Marriage बाहुबली फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी एक बार फिर से चर्चा में हैं। बीते दिनों ऐसी खबर आई थी कि एक्ट्रेस एक क्रिकेटर को डेट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है।

Anushka Shetty
Anushka Shetty  
मुख्य बातें
  • क्रिकेटर संग शादी को लेकर अनुष्का शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी।
  • एक्ट्रेस ने शादी की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।
  • अनुष्का शेट्टी जल्द फिल्म 'निशब्धम' में नजर आने वाली हैं।

बाहुबली की देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी एक बार फिर से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों ऐसी खबर आई थी कि तमिल एक्ट्रेस किसी क्रिकेटर को डेट कर रही हैं। हालांकि उस क्रिकेटर का नाम सामने नहीं आया था। लेकिन कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस जल्द उस क्रिकेटर के साथ शादी भी करने वाली हैं। वहीं ऐसी खबर आई कि वो क्रिकेटर साउथ इंडियन नहीं बल्कि एक नॉर्थ इंडियन है।

हाल ही में क्रिकेटर को डेट करने की खबरों पर अनुष्का शेट्टी ने चुप्पी तोड़ी है। दरअसल इस खबर के बाद अनुष्का के फैंस जानने की कोशिश करने लगे कि आखिर वो क्रिकेटर कौन है, जिसने अनुष्का का दिल चुराया। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का ने कहा कि पहले लोगो ने कहा कि मुझे प्यार हो गया है फिर अब गुपचुप शादी की खबरें आने लगी।

उन्होंने कहा कि क्रिकेटर को डेट करने की खबर बिल्कुल गलत है। लोगों को ऐसे सवाल करने से पहले खबर की जांच कर लेनी चाहिए। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अफेयर की खबरें कई बार आ चुकी हैं, और लोगों ने मेरी शादी भी कई बार करवा दी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Anushka Shetty fc (@anushkashetty_love) on

अनुष्का ने बताया शादी की जिम्मेदारी उन्होंने अपने माता-पिता को दे दी है। बता दें कि इससे पहले बाहुबली एक्टर प्रभास से उनके अफेयर की खबर काफी चर्चा में रही थी। फिल्म में दोनों की जोड़ी लोगों को इस कदर पसंद आई कि फैंस असल जिंदगी में चाहते थे कि दोनों की शादी  हो जाए। हालांकि दोनों एक्टर ने हमेशा एक दूसरे को एक अच्छा दोस्त बताया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Anushka Shetty fc (@anushkashetty_love) on


वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द फिल्म 'निशब्धम' एक साइलेंट थ्रिलर में नजर आएंगी। फिल्म में अनुष्का फिल्म में म्यूट आर्टिस्ट का किरदार निभा रही हैं। फिल्म 21 फवरी को रिलीज होगी। फिलहाल एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। वहीं इस फिल्म में वो आर.माधवन, शालिनी पांडे जैसे एक्टर्स के साथ नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर