कंगना रनौत की फ‍िल्‍म के शादीशुदा डायरेक्टर से शादी करेंगी अनुष्का शेट्टी, ऐसे हुई थी पहली मुलाकात!

Anushka Shetty Wedding Detail: लंबे समय तक बाहुबली एक्‍टर प्रभास संग शादी की चर्चा के बाद अनुष्‍का शेट्टी की शादी को लेकर नई खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि अनुष्‍का एक डायरेक्‍टर संग घर बसा सकती हैं।

Anushka Shetty
Anushka Shetty 
मुख्य बातें
  • 2005 में तेलुगू फ‍िल्‍म सुपर से अनुष्‍का शेट्टी ने किया था डेब्‍यू
  • कुछ वक्‍त पहले प्रभास संग शादी की खबरें भी आई थीं सामने
  • अब शादीशुदा डायरेक्‍टर संग शादी की तैयारी में अनुष्‍का

Anushka Shetty Wedding Detail: लंबे समय तक बाहुबली एक्‍टर प्रभास संग शादी की चर्चा के बाद अनुष्‍का शेट्टी की शादी को लेकर नई खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि अनुष्‍का एक डायरेक्‍टर संग घर बसा सकती हैं। ये डायरेक्‍टर कोई और नहीं, बल्कि डायरेक्टर के राघवेंद्र राव के बेटे प्रकाश कोवलामुडी हैं। IB टाइम्स की एक रिपोर्ट ने दावा किया है कि अनुष्‍का और प्रकाश जल्‍द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

2005 में तेलुगू फ‍िल्‍म सुपर से डेब्‍यू करने वाली अनुष्‍का शेट्टी ने बाहुबली में देवसेना का किरदार निभाया था। इस किरदार में उन्‍हें बेहद पसंद किया गया था। फ‍िल्‍म के बाद उनके और प्रभास के अफेयर की चर्चा भी खूब होती थी। खबर तो यहां तक थी कि दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि जल्‍द ही इन खबरों पर विराम लग गया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AnushkaShetty (@anushkashettyofficial) on

बता दें कि प्रकाश कोवलामुडी ने 2014 में लेखिका कनिका ढिल्लन से शादी की थी और कुछ वक्‍त बाद ही दोनों अलग हो गए। प्रकाश ने कंगना रनौत की फिल्म जजमेंटल है क्या के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फ‍िल्‍म में कनिका ने भी काम किया था। यह फ‍िल्‍म उन्‍होंने ही लिखी थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AnushkaShetty (@anushkashettyofficial) on

बताया जा रहा है कि अनुष्का और प्रकाश की मुलाकात फिल्म साइज जीरो की शूटिंग के वक्त हुई थी। हालांकि इस रिपोर्ट में कितनी सच्‍चाई है ये तो बाद में पता चलेगा। बीते दिनों ऐसी खबर आई थी कि तमिल एक्ट्रेस अनुष्‍का किसी क्रिकेटर को डेट कर रही हैं। हालांकि उस क्रिकेटर का नाम सामने नहीं आया था। कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस जल्द उस क्रिकेटर के साथ शादी भी करने वाली हैं। बाद में अनुष्‍का ने ही इस खबर का खंडन किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर