सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी! जल्‍द आएगा बजरंगी भाईजान का सीक्‍वल, खुद भाईजान ने किया अनाउंस

Bajrangi Bhaijaan 2: मुंबई में आरआरआर इवेंट के दौरान सलमान खान ने बजरंगी भाईजान के सीक्‍वल की घोषणा की। उन्‍होंने बताया कि स्क्रिप्‍ट पर भी काफी काम हो चुका है। उनके इस ऐलान से फैंस काफी उत्‍साहित हैं।

Bajrangi Bhaijaan 2
Bajrangi Bhaijaan 2  
मुख्य बातें
  • सलमान ने आरआरआर के इवेंट में की घोषणा
  • जल्‍द आएगा बजरंगी भाईजान का सीक्‍वल
  • पहले पार्ट ने दर्शकों को खूब किया था एंटरटेन

Bajrangi Bhaijaan 2 announcement: सलमान खान के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल भाईजान की ब्‍लॉकबस्‍टर मूवीज में से एक 'बजरंगी भाईजान' का जल्‍द ही सीक्‍वल बनने वाला है। इसकी घोषणा खुद भाईजान यानि सलमान ने 19 दिसंबर को मुंबई में आरआरआर कार्यक्रम के दौरान की। सल्‍लू मियां के इस अनाउंसमेंट से फैंस काफी खुश हैं। 

सुपरस्टार ने आधिकारिक तौर पर अपनी हिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के दूसरे भाग की घोषणा की। सलमान खान ने एसएस राजामौली, जेआर एनटीआर, आलिया भट्ट, राम चरण और करण जौहर की उपस्थिति में 'बजरंगी भाईजान' के नए सीक्वल की पुष्टि की। सलमान ने यह भी खुलासा किया कि विजयेंद्र प्रसाद पहले ही सीक्वल की स्क्रिप्ट लिख चुके हैं।

आरआरआर इवेंट के दौरान, सलमान खान ने बजरंगी भाईजान के सीक्‍वल की बात की। इस दौश्रान फिल्म निर्माता करण जौहर ने अभिनेता से पूछा, "तो क्या हम कह सकते हैं, यह फिल्म की आधिकारिक घोषणा है?" इस का जवाब एक्‍टर ने हां में दिया। 

Read Also: vicky-katrina grahpravesh

बता दें बजरंगी भाईजान ने भारत में लगभग 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। ये आज तक, बॉलीवुड के शीर्ष 5 ग्रॉसर में से एक है। कबीर खान निर्देशित 'बजरंगी भाईजान' पार्ट 1 में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा मूवी में चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट हर्षाली की भी अहम भूमिका थी। यह फिल्म 17 जुलाई 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर