भेड़िया के फर्स्ट लुक में खतरनाक दिख रहे वरुण धवन, कृति सेनन ने बताया 25 नवंबर 2022 को रिलीज होगी फिल्म

Bhediya first look Varun Dhawan Poster: भेड़िया अपनी यूनिक स्टोरी लाइन को लेकर चर्चा में है। कॉमेडी और हॉरर मसाले से भरपूर ये फिल्म 24 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

varun Dhawan Bhediya first look Outstanding And Film will be In cinemas 25th November 2022
वरुण धवन। 
मुख्य बातें
  • वरुण धवन की फिल्म भेड़िया का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।
  • फिल्म में वरुण धवन के अलावा कृति सेनन भी लीड रोल में हैं।
  • इसे मशहूर डायरेक्टर अमर कौशिक द्वारा निर्देशित किया जा रहा है।

वरुण धवन की फिल्म भेड़िया अपनी यूनिक स्टोरी लाइन को लेकर चर्चा में है। कॉमेडी और हॉरर मसाले से भरपूर ये फिल्म 24 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में खौफ और सस्पेंस से भरा वरुण धवन का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। जो कि देखने में काफी दिलचस्प है।

वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अपना भेड़िया का फर्स्ट लुक शेयर किया है। जिसमें उनकी आंखें बहुत की इंटेंस और थ्रिलर से भरी दिख रही हैं। वहीं उनके चेहरे के एक्शप्रेशन भी गुस्से में डेंजरस दिख रहे हैं। लुक को शेयर करते हुए वरुण ने लिखा- 'मेरा एक अंश..।'

फिल्म में वरुण धवन के अलावा कृति सेनन भी लीड रोल में हैं। फिल्म को स्त्री और बाला फिल्मों को बनाने वाले मशहूर डायरेक्टर अमर कौशिक द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@varundvn)

फिल्म की अभिनेत्री कृति सेनन ने भी वरुण का लुक शेयर किया है। कृति सेनन ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'इसी दिन, अगले साल- मिलते हैं भेड़िया से... 25 नवंबर 2022 को दुनियाभर के सिनेमा में रिलीज हो रही है।'

निर्देशक अमर कौशिक बताते हैं, 'भेड़िया एक अलग ही कल्पनिक कहानी है। कास्ट और क्रू का हर सदस्य जानता था कि हम कुछ बहुत खास बना रहे हैं। यह सिर्फ वीएफएक्स के स्तर पर ही नहीं बल्कि कई पहलुओं और हर संभव तरीके से दर्शकों के लिए एक ट्रीट होगी।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर