300 लड़कियां रिजेक्ट होने के बाद निरहुआ के अपोजिट चुनी गई थीं आम्रपाली दुबे, अब एक फिल्म के लिए लेती हैं इतनी फीस

एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों का जाना माना चेहरा है और उनकी गिनती भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में होती है। जानें एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेती हैं आम्रपाली।

Amrapali Dubey
Amrapali Dubey 
मुख्य बातें
  • आज भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का जन्मदिन है और वो 35 साल की हो गई हैं।
  • आम्रपाली ने साल 2014 में एक्टिंग डेब्यू किया था।
  • जानें आम्रपाली दुबे की नेट वर्थ और कितनी लेती हैं फीस।

मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का आज जन्मदिन है और वो 35 साल की हो गई हैं। आम्रपाली का जन्म 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। बाद में आम्रपाली मुंबई शिफ्ट हो गईं और वहां से अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की।

300 लड़कियों के बाद चुनी गईं थीं आम्रपाली

आम्रपाली ने साल 2014 में फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। जानकारी के मुताबिक फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी की हीरोइन के लिए 300 से ज्यादा लड़कियां रिजेक्ट हुई थीं, तब जाकर आम्रपाली दुबे को चुना गया था। फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी में मेन हीरोइन की तलाश दिनेश लाल यादव एक साल से कर रहे थे। तभी निरहुआ के दोस्त ने आम्रपाली को निरहुआ के पास भेजा और निरहुआ को पहली नजर में ही आम्रपाली अपनी फिल्म के लिए पसंद आ गईं।

इन फिल्मों में आईं नजर

आम्रपाली भोजपुरी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। अपनी एक्टिंग डेब्यू फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी में दिनेश लाल यादव उनके साथ लीड रोल में थे। इसके बाद आम्रपाली ने पटना से पाकिस्तान, बम बम बोल रहा काशी, सत्या, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, बॉर्डर, दुल्हन गंगा पार के, निरहुआ हिंदुस्तानी 3, निरहुआ चला लंदन, मैंने उनको साजन चुन लिया, लल्लू की लैला और शेर सिंह जैसी फिल्मों में काम किया। 

टीवी शोज में भी किया काम

इसके अलावा आम्रपाली ने छोटे पर्दे पर भी काम किया और वो रहना है तेरी पलकों की छांव में, सात फेरे, मायके और मेरा नाम करेगी रौशन जैसे शोज में नजर आईं। 

नेट वर्थ और फीस

आम्रपाली भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी नेट वर्थ की बात करें तो एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में वो करीब 14 करोड़ रुपये थी। जानकारी के मुताबिक वो साल में 20 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई करती हैं और एक फिल्म के लिए करीब 10 से 15 लाख रुपये फीस लेती हैं। 

फॉलोअर्स

मालूम हो कि आम्रपाली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और खुद से जुड़ी फोटोज व वीडियोज शेयर करती रहती हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं। इंस्टाग्राम पर आम्रपाली के 2.4 मिलियन यानी 24 लाख फॉलोअर्स हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर