Peta को मालिनी अवस्थी का जवाब, लिखा- 'उन त्योहारों पर दें ध्यान, जिसमें होती है जानवरों की हत्या'

Malini Awasthi Tweet: पेटा इंडिया का लेदर फ्री रक्षाबंधन कैंपेंन काफी विवादों में है। अब लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने सोशल मीडिया पर जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था को आड़े हाथों लिया है।

Malini Awasthi
Malini Awasthi 
मुख्य बातें
  • जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा अपने ट्वीट के कारण विवादों में है।
  • पेटा ने ये रक्षाबंधन चमड़े से बनी राखी न इस्तेमाल करने पर ट्वीट किया था।
  • भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी ने अब इसका जवाब दिया है।

मुंबई. सोशल मीडिया पर जानवरों के हितों के लिए लिए काम करने वाली संस्था पेटा का एक ट्वीट इन दिनों विवादों में है। पेटा ने अपने ट्वीट में रक्षाबंधन में चमड़े की राखी का इस्तेमाल न करने की अपील की है। अब भोजपुरी सिंगर मालिनी अवस्थी सोशल मीडिया पर पेटा से भिड़ गईं हैं। 

लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने पेटा के ट्वीट के जवाब में लिखा-'ये बेहद बेतुका है! मैंने कभी नहीं सुना कि चमड़े से भी राखी बनती है! पेटा इंडिया आपका ये कैंपेन काफी दुर्भावनापूर्ण और अजीब है।' पेटा ने भी मालिनी अवस्थी के ट्वीट का जवाब दिया है।     

पेटा ने लिखा है-'हमने कभी ऐसा नहीं कहा। इस बात से आप लोग इंकार नहीं कर सकेंगी कि रक्षाबंधन एक अच्छा दिन होता है। इस शुभ दिन हम गायों को सुरक्षा दें, जो चमड़ी के अंदर बसी हमारी बहने हैं। जिनके जीवन की सुरक्षा के लिए लेदर-फ्री होने का हम प्रण लें।’

मालिनी अवस्थी ने दिया ये जवाब
मालिनी अवस्थी ने पेटा के ट्वीट का जवाब दिया है। मालिनी अवस्थी ने लिखा- 'रक्षाबंधन एक हिंदू त्योहार है जिसे हिंदू मनाते हैं। गाय में देवी देवता निवास करते हैं। लैदर राखी के बारे में प्रचार करना जो कि भारत की संस्कृति का अंग भी नहीं है।'

मालिनी अवस्थी अपने ट्वीट में आगे लिखती हैं- 'ये सिर्फ पेटा इंडिया का प्रोपेगंडा है। इसकी सच्चाई भारतीय संस्कृति में है ही नहीं। पेटा को इसके बजाय उन त्योहारों पर ध्यान देना चाहिए, जिनमें जानवरों की हत्या की जाती है।' 

पेटा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया था- इस रक्षाबंधन गाय की भी रक्षा करें। इसके साथ उन्होंने #GoLeatherFree #NotOursToWear #VeganLeather #RakshaBandhan जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर