Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी की भूल भुलैया 2 में हुई तबू की एंट्री

बॉलीवुड
Updated Nov 14, 2019 | 16:31 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। खबर है कि इस फ‍िल्‍म में बॉलीवुड अदाकारा तबू भी नजर आने वाली हैं।

Tabu in Bhool Bhulaiyaa 2
Tabu in Bhool Bhulaiyaa 2 

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 इन दिनों खबरों में है। इस फ‍िल्‍म की शूटिंग कुछ वक्‍त पहले ही शुरू हो चुकी है। शूटिंग शुरू होने की जानकारी खुद कार्तिक आर्यन ने एक फोटो शेयर कर दी थी जिसमें वह क्लैपर बोर्ड पकड़े हुए कियारा के साथ नजर आए थे। दर्शक इस फ‍िल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में कार्तिक भूत के रोल में नजर आएंगे। वहीं यह फिल्म 31 जुलाई, 2020 को रिलीज होगी।

इस फ‍िल्‍म को लेकर एक खबर सामने आ रही है कि इस फ‍िल्‍म में बॉलीवुड अदाकारा तबू भी नजर आने वाली हैं। तबू का रोल भी फ‍िल्‍म में काफी अहम होगा। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी में तबू फ‍िल्‍म की कास्‍ट को ज्‍वाइन करेंगी। बता दें कि इस साल तबू सलमान खान की फ‍िल्‍म भारत और अजय देवगन की दे दे प्‍यार दे में नजर आई थीं। इससे पहले वह आयुष्‍मान खुराना की फ‍िल्‍म अंधाधुन में द‍िखाई दी थीं। यहां उनके रोल की काफी सराहना हुई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

भूल भुलैया 2 में तबू की एंट्री    पर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर उनका स्‍वागत किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

मालूम हो कि यह फ‍िल्‍म साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया की सीक्वल होगी। भूल भुलैया में अक्षय कुमार, विद्या बालन, अमीषा पटेल और शाइनी अहूजा नजर आए थे और यह सुपरहिट साबित हुई थी। यह साल 1993 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म Manichitrathazhu की हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर