इस फिल्म ने बदल दी Bhumi Pednekar की लाइफ, पांच साल में हो गईं बेहद ग्लैमरस और हॉट

5 years of Bhumi Pednekar film: एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर को बॉलीवुड में पांच साल हो गए हैं। उन्होंने फिल्म दम लगा के हईशा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने एक मोटी लड़की की भूमिका निभाई थी।

Bhumi Pednekar
bhumi pednekar 
मुख्य बातें
  • भूमि पेडनेकर की फिल्म दम लगा के हईशा ने किए पांच साल पूरे।
  • इस फिल्म से भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
  • फिल्म में उनके अपोजिट आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की फिल्म दम लगा के हईशा ने हाल ही में पांच साल पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म से भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके अपोजिट आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने एक मोटी लड़की की भूमिका निभाई थी। जिसके लिए उन्होंने करीबन 30 किलो वजन बढाया था। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर ने जबरदस्त एक्टिंग की थी।

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की वर्सटाइल एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने अब तक कई अलग अलग किरदारों को निभाया है। बता दें कि हाल ही में उनकी डेब्यू फिल्म दम लगा के हईशा को पांच साल हो गए हैं। जिसे लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- प्रेम और संध्या। 5 साल दम लगा के हईशा के। मेरी जिंदगी बदलने के लिए शुक्रिया। मुझे एक ऐसी फिल्म देने के लिए शुक्रिया जो हमेशा मुझे खुशी देती और एक ऐसा किरदार जो मेरा एक हिस्सा बन गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bhumi (@bhumipednekar) on
 

पांच साल में दिए कई हिट फिल्में
'दम लगा के हईशा' के बाद भूमि पेडनकर की कई फिल्में रिलीज हुईं। बता दें कि ज्यादातर उनकी फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुईं थीं। जिनमें वो कभी ग्लैमरस लुक से तो कभी दादी बनकर लोगों को खूब मनोरंजन किया। अब तक उनकी फिल्मों के लिस्ट को देखें तो एक्ट्रेस हर तरह के किरदार को निभाया। पर्दे पर दादी बनने से लेकर उन्होंने गांव की महिला तक के किरदार को भी पर्दे बखूबी उतारा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bhumi (@bhumipednekar) on

पांच साल में उनके लुक में आया जबरदस्त बदलाव
फिल्म दम लगा के हईशा से लेकर पति पत्नी और वो तक में उनके लुक में काफी बदलाव देखने को मिला है। बता दें कि एक्ट्रेस पहले बेहद फिट और हॉट नजर आती हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिय पर खूब पसंद किए जाते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bhumi(@bhumipednekar) on

आने वाली फिल्में
भूमि पेडनेकर इन दिनों फिल्म दुर्गावती की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वो अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आएंगी। वहीं इस फिल्म के अलावा भूमि तख्त, डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे, वोमानिया जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। खास बात है कि ये चारों फिल्में इसी साल रिलीज होने वाली हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर