Bhumi Pednekar Bikini Photo: न्‍यू ईयर 2020 के पहले द‍िन बिकिनी में नजर आईं भूमि पेडनेकर, फैंस को किया व‍िश

बॉलीवुड
Updated Jan 01, 2020 | 19:59 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bhumi Pednekar Bikini Photo on New Year 2020: नये साल के पहले द‍िन बॉलीवुड के स‍ितारे खास अंदाज में अपने फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं, वहीं भूमि पेडनेकर ने बिकिनी अवतार के साथ हैप्‍पी न्‍यू ईयर बोला है।

Bhumi Pednekar Bikini photo
Bhumi Pednekar Bikini photo 

Bhumi Pednekar Bikini Photo on New Year 2020: नये साल के पहले द‍िन बॉलीवुड के स‍ितारे खास अंदाज में अपने फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं। तमाम सितारों ने अपनी पार्टी की तस्‍वीरें पोस्‍ट करते हुए नए साल की मुबारकबाद दी है, वहीं भूमि पेडनेकर ने अपने फैंस को बिकिनी अवतार के साथ हैप्‍पी न्‍यू ईयर बोला है। भूमि पेडनेकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हॉट तस्‍वीर पोस्‍ट की है। 

भूमि पेडनेकर ने समंदर की लहरों के बीच आनंद लेते हुए अपनी तस्‍वीर शेयर की है जिसमें वह हरे रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं। इस तस्‍वीर में भूमि काफी खुश लग रही हैं और इसके कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा है- हैप्‍पी न्‍यू ईयर। 4 घंटे में भूमि पेडनेकर के इस फोटो को तीन लाख 61 हजार से ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bhumi (@bhumipednekar) on

भूमि पेडनेकर को इस तरह बिकिनी या हॉट लुक में कम ही देखा जाता है, इसलिए उनके फैंस हैरान हैं। फैंस कमेंट कर उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने फिल्म दम लगा के हईशा से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म के लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ाई था, क्योंकि उन्हें हेल्दी महिला का किरदार निभाना था। लेकिन इसके बाद भूमि ने ऐसे वजन घटाया कि उन्हें पहचानना ही मुश्किल हो गया। हाल ही में उनकी फिल्म पति पत्नी और वो रिलीज हुई थी। जिसमें वे अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन के साथ नजर आईं। इस फिल्म में वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सिर्फ फिल्म ही नहीं, असल जिंदगी में भी भूमि बेहद हॉट हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर