BJP Manifesto UP Election 2022: लता मंगेशकर के नाम पर आर्ट्स अकादमी, रामायण विश्वविद्यालय की होगी स्थापना

BJP Manifesto for UP Election: बीजेपी के संकल्प पत्र में स्वर कोकिला लता मंगेशकर परफॉर्मिंग ऑट्स अकादमी की स्थापना का ऐलान किया गया है।

Lata Mangeshkar Arts Academy UP BJP Manifesto
BJP Manifesto for UP, Lata Mangeshkar Arts Academy UP BJP Manifesto  
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी कर दिया है।
  • स्वर कोकिला लता मंगेशकर परफॉर्मिंग ऑट्स अकादमी की स्थापना का ऐलान किया गया है।
  • संस्कृति शास्त्रों एवं धार्मिक तथ्यों पर शोध के लिए अयोध्या में रामायण विश्वविद्यालय बनेगा

BJP Manifesto for UP Election 2022 in Hindi: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोक कल्याण संकल्प पत्र (Lok Kalyan Sankalp Patra 2022) जारी कर दिया है। 10 फरवरी को होने वाले प्रथम चरण के मतदान से दो दिन पहले बीजेपवी ने यूपी के लिए अहम घोषणाएं की हैं। युवाओं, महिलाओं, किसानों को लेकर की गई घोषणाओं के बीच स्वर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर को लेकर अहम घोषणा की गई है। 

बीजेपी के संकल्प पत्र में स्वर कोकिला लता मंगेशकर परफॉर्मिंग ऑट्स अकादमी (Lata Mangeshkar Arts Academy) की स्थापना का ऐलान किया गया है। इसके तहत लोक नृत्य, संगीत और रंगमच को प्रोत्साहन दिया जाएगा। बता दें कि बीजेपी का घोषणा पत्र लखनऊ में 6 फरवरी को जारी किया जाना था लेकिन उसी दिन सुबह 92 साल की लता मंगेशकर के निधन की खबर आ गई। जिसके बाद संकल्प पत्र घोषणा कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था।

Also Read: दो करोड़ युवाओं को टैबलेट देगी बीजेपी, निराश्रित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन में इजाफा

अब मंगलवार सुबह गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यूपी बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी किया जिसमें ये सांस्कृति दृष्टि से कई अहम घोषणाएं की गई हैं। घोषणा पत्र के अनुसार, प्रदेश में शूट होने वाली हिंदी, भोजपुरी, अवधी और ब्रज भाषा की फिल्मों को प्रोत्साहन के रूप में 2 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। साथ ही बिजली सब्सिडी और टैक्स सब्सिडी भी दी जाएगी।  

रामायण विश्वविद्यालय बनेगा (Ramayan University Ayodhya)

बीजेपी ने घोषणा की कि अयोध्या में श्रीराम से संबंधित संस्कृति शास्त्रों एवं धार्मिक तथ्यों पर शोध के लिए अयोध्या में रामायण विश्वविद्यालय बनेगा। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। ऐसे में रामायण विश्वविद्यालय बनने से अयोध्या समृद्ध होगी। घोषणा पत्र के अनुसार मथुरा में सूरदास ब्रज भाषा अकादमी की स्थापना होगी। इसी के साथ गोस्वामी तुलसी दास अवधी अकादमी की स्थापना होगी। साथ ही केशवदास बुंदेली अकादमी और संत कबीर दास भोजपुरी अकादमी स्थापित होगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर