Bobby Deol on Family Dinner: मां और पत्नी के साथ डिनर करने पहुंचे बॉबी देओल, तस्वीरों के लिए फैंस ने घेरा

Bobby Deol on Family Dinner: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल हाल ही में अपनी मां प्रकाश कौर और पत्नी तान्या देओल के साथ फैमिली डिनर पर पहुंचे। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं हैं।

Bobby Deol with wife Tanya Deol and mother Prakash Kaur
Bobby Deol with wife Tanya Deol and mother Prakash Kaur 
मुख्य बातें
  • बॉबी देओल हाल ही में अपनी पत्नी तान्या देओल और मां प्रकाश कौर के साथ डिनर करने पहुंचे
  • बॉबी देओल की अपने परिवार के साथ ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं हैं
  • बॉबी देओल आखिरी बार फिल्म हाउसफुल 4 में नजर आए थे

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल आखिरी बार फिल्म हाउसफुल 4 में नजर आए थे। हाल ही में वो अपने परिवार के साथ डिनर पर गए जिसकी तस्वीरें सामने आईं। बॉबी देओल अपनी मां प्रकाश कौर, अपनी पत्नी तान्या देओल और परिवार के कुछ सदस्यों के सात नजर आए। 

मालूम हो कि बॉबी देओल अभिनेता धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के छोटे बेटे हैं। बॉबी बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में अपने परिवार के सामने नजर आए तो फैंस ने तस्वीरों के लिए उन्हें घेर लिया। वहीं एक्टर ने भी उन्हें निराश नहीं किया। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

 

मालूम हो कि ने 1954 में प्रकाश कौर से उस समय शादी की थी जब वो केवल 19 साल के थे। धर्मेंद्र और प्रकाश के दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल व दो बेटियां विजीता और अजीता हैं। लेकिन बाद में धर्मेंद्र अपनी पत्नी प्रकाश से अलग हो गए और उन्होंने एक्ट्रेस हेमा मालिनी से शादी कर ली। धर्मेंद्र और हेमा की दो बेटियां ईशा और आहना देओल हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on

 

वहीं अगर बॉबी देओल की बात करें तो हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने बेटे आर्यमान के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था, 'मेरा बेटा अभी मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है और मुझे गर्व है कि उसे पढ़ाई से प्यार है। मैं चाहता हूं कि अपने प्रोफेशन को खुले दिमाग से चुने। मैं जानता हूं कि एक दिन वो एक्टर बनना चाहेगा लेकिन वो बनेगा या नहीं, इसके बारे में मैं नहीं जानता।'

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर