ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में दीपिका पादुकोण सबसे आगे, ये रहीं उनकी सुपरहिट फिल्मों की लिस्‍ट

Deepika Padukone Blockbuster Films: दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख खान के साथ डेब्यू किया था। फिल्म उघोग में 14 साल के अंदर अभिनेत्री आज बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक है।

Deepika padukone blockbuster films name, see here deepika padukone blockbuster films from chennai express to yeh jawani hai deewani
दीपिका पादुकोण  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दीपिका फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अधिक ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए भी जानी जाती हैं।
  • अभिनेत्री ने साल 2007 में फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम से किया बॉलीवुड डेब्यू।
  • ओम शांति ओम से पद्मावत तक यह फिल्में हैं लिस्ट में शामिल।

Deepika Padukone Blockbuster Films: बाजीराव की मस्तानी दीपिका पादुकोण आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली दीपिका हमेशा से अपनी खूबसूरती और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिसने बेहद कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख खान के साथ डेब्यू किया था। फिल्म उघोग में 14 साल के अंदर अभिनेत्री आज बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक है।

इतना ही नहीं दीपिका ने अब तक अपने बॉलीवुड करियर में तीन फिल्म फेयर अवार्ड और कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं। दीपिका फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अधिक ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए भी जानी जाती हैं। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए अभिनेत्री की ब्लॉकबस्टर फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।

ओम शांति ओम (2007)

दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। दर्शकों द्वारा इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण की जोड़ी को बेहद पसंद किया गया था। फिल्म के लिए दीपिका को काफी प्रशंसा मिली थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 78.17 करोड़ रूपये की कमाई की थी। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री को फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।

Also Read: सिनेमाघरों में धूम मचाने आ रहा है Bachchan Pandey, जानें बड़े पर्दे पर कब दस्तक देगी अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म

ये जवानी है दीवानी

ये जवानी है दीवानी, साल 2013 में रिलीज बॉलीवुड के सुपहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 188.57 रूपये का कलेक्शन किया था।

चेन्नई एक्सप्रेस (2013)

ओम शांति ओम के बाद इस शानदार जोड़ी ने चेन्नई एक्सप्रेस से एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर तहलका मचा दिया था। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण की एक्टिंग को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था। फिल्म ने करीब 227.13 करोड़ रूपये की कमाई की और उस वर्ष की सुपरहिट फिल्मों में से एक रही।

Also Read: जॉन अब्राहम ने तीन साल में तीन गुना बढ़ाई अपनी फीस, 'एक विलेन रिटर्न्स' के लिए ली तगड़ी रकम

पद्मावत (2018)

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म पद्मावत में रणबीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री ने मेवाड़ के राजा रावल रत्न सिंह की पत्नी महारानी पद्मावती का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था, करीब 302.15 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली ये साल 2018 की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर